Move to Jagran APP

सिलेंडर के लिए मारामारी, धूप में तप कर आक्सीजन के लिए लगा रहे लाइन फिर भी मिलती है निराशा Aligarh news

आक्सीजन के लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को एक-एक सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। पूरे दिन धूप में तपने के बाद सिलेंडर मिल पाता है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी यह परेशानी खत्म हो नहीं हो रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 03:08 PM (IST)
सिलेंडर के लिए मारामारी, धूप में तप कर आक्सीजन के लिए लगा रहे लाइन फिर भी मिलती है निराशा Aligarh news
आक्सीजन के लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  आक्सीजन के लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को एक-एक सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। कई बार पूरे दिन धूप में तपने के बाद सिलेंडर मिल पाता है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी यह परेशानी खत्म हो नहीं हो रहा है। हालांकि, सोमवार को डीएम ने एक नया परिवर्तन किया है। अब लोगों को सिलिंडर के लिए कासिमपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब तालानगरी में ही सिलिंडर मिलेगा। इसके लिए केसी व राधिका प्लांट को चिन्हित किया गया है। 

loksabha election banner

इस समय सबसे बड़ा संकट है आक्‍सीजन का 

कोरोना की दूसरी लहर के बाद सबसे अधिक मुसीबत आक्सीजन को लेकर सामने आई है। निजी व सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की पूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए भी आक्सीजन मिलना मुश्किल हो गई है। तमाम लोग बिना आक्सीजन के घरों पर ही दम तोड़ रहे हैं। पिछले दिनों प्रशासन ने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए कासिमपुर स्थिल प्लांट से आक्सीजन सिलेंडर देने का नियम बनाया। यहां पर मरीजों के तीमारदारों को आरटीपीसीआर या सीटी स्कैन की रिपोर्ट दिखानी होती है। आधार कार्ड व होम आइसोलेशन का पर्चा भी लगता है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को टोकन मिलता है। इसी टोकन के आधार पर सिलेंडर भरा जाता है। 

मुश्किल से मिल रहा सिलेंडर

लेकिन, यहां से सिलेंडर लेने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पहले तो शहर से करीब 15 किमी दूर जाना पड़ता है। फिर यहां कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। धूप व बारिश में भी सिलेंडर के लिए लाइन लगानी पड़ती है। कई बार एक दिन में एक सिलेंडर भी नहीं मिल पाता है। इससे निटपने के लिए प्रशासन ने अब नई कवायद की है। अब डीएम ने हेल्पलाइन पर आनलाइन पंजीकरण करने से ही सिलेंडर मिल जाएगा। वहीं, सिलेंडर लेने के लिए कासिमपुर नहीं जाना पड़ेगा। तालानगरी के राधिका व केसी प्लांट से ही सिलेंडर मिल जाएगा। डीएम चंद्रभूूषण सिंह ने बताया कि सिलेंडर के लिए अब लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.