Move to Jagran APP

अलीगढ़ में उत्साह के साथ मना विजय का पर्व, पुतला दहन

बच्चों ने भी पुतला बनाकर दहन किया। जमकर आतिशबाजी की। जयश्रीराम का जयघोष किया। शाम को मेला देखने भी पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 02:13 AM (IST)
अलीगढ़ में उत्साह के साथ मना विजय का पर्व, पुतला दहन
अलीगढ़ में उत्साह के साथ मना विजय का पर्व, पुतला दहन

जासं, अलीगढ़ : विजयदशमी का पर्व पूरे शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और पार्कों में रावण के पुतले का दहन किया गया। बच्चों ने भी पुतला बनाकर दहन किया। जमकर आतिशबाजी की। जयश्रीराम का जयघोष किया। शाम को मेला देखने भी पहुंचे। विजयदशमी पर्व पर शहर में दिन से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चे रावण का पुतला तैयार करने में जुट गए थे। पुतले में उन्होंने पटाखे लगाए। दोपहर बाद से पुतला दहन का सिलसिला शुरू हो गया। प्रभु श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। कुछ जगहों पर तो बच्चों को राम-लक्ष्मण का स्वरूप बनाया गया। राम-रावण के बीच युद्ध हुआ और पुतले का दहन किया गया। शाम को मेले में जलेबी, मिठाई और चाट का आनंद लिया गया। शहर में रघुवीरपुरी, सासनीगेट, महेंद्र नगर, सुदामापुरी, विक्रम कालोनी, रामबाग, क्वार्सी आदि जगहों पर पुतला बनाकर लोगों ने दहन किया।

loksabha election banner

धू-धू कर जला रावण का पुतला

श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां रावण का विशाल पुतला बनाया गया था। प्रभु श्रीराम अपनी सेना को लेकर युद्ध के मैदान में पहुंचे। यहां जयश्रीराम का जयघोष हुआ। इसके बाद प्रभु श्रीराम की सेना रावण की सेना पर टूट पड़ी। प्रभु श्रीराम ने रावण के पुतले पर बाण छोड़कर उसका अंत किया। इसी के साथ पुतला धू-धू कर जल उठा। योगेश राजपूत ने प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का विजय तिलक किया। जुगेंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, राकेश राजपूत आदि मौजूद थे।

इंसेट

शेखर सर्राफ मेमोरियल हास्पिटल में इको फ्रेंडली रावण के पुतले का दहन किया गया। कामना की गई कि डेंगू का जल्द अंत हो। लोगों को राहत मिल सके। अस्पताल की चेयरपर्सन लजेश कुमारी ने प्रभु श्रीराम से कामना की है कि सभी सुखी और निरोगी रहें। प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ, निदेशक आकांक्षा सर्राफ, डा. अतुल सिघल, डा. रेनू गुप्ता, डा. संजीव कुमार, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, कोमल वर्मा, संजय वर्मा, अतुल गुप्ता आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.