खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत, घर में कोहराम Aligarh news
सुरेंद्र सिंह की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व टप्पल थाना क्षेत्र के खेरिया बुजुर्ग में हुई थी। मृतक सुरेंद्र के एक पुत्र व एक पुत्री है। खेती कर जीवन यापन कर रहे थे। मृतक अपने भाइयों की जमीन को बाकी पर लेकर करता था।
अलीगढ़, जेएनएन : जट्टारी कस्बा के समीप ग्राम जरैलिया में खेत पर पानी लगाते समय किसान की मौत हो गई।
मृतक तीन भाइयों में बड़ा था
सुरेंद्र सिंह पुत्र मौहर सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी जरैलिया थाना टप्पल एक साधारण किसान थे। सुरेंद्र सिंह की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व टप्पल थाना क्षेत्र के खेरिया बुजुर्ग में हुई थी। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। खेती कर जीवन यापन कर रहे थे। मृतक अपने भाइयों की जमीन को बाकी पर लेकर करता था। बताते हैं कि बीती रात समय लगभग 9:00 बजे अपने खेत पर गेहूं में पानी लगाने के लिए गए थे। मृतक का पुत्र टीटू रात्रि को अपने पिता सुरेंद्र के लिए चाय लेकर गया था। टीटू ने खेत पर पिता को न देख कर आवाज लगाई, पिता को इधर उधर देखा तो खेत की मेड़ पर पिता का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर दंग रह गया। उसने इसकी स्वजन को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था।