बसपा के सेक्टर प्रभारी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आइडी Aligarh News
बसपा आगरा अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है।
अलीगढ़[जेएनएन]: बसपा आगरा अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। फर्जी आइडी को ब्लॉक करने व शातिरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना बन्नादेवी पुलिस को दी थी जानकारी
फर्जी फेसबुक आइडी की जानकारी तीन मार्च 2020 को होने पर बन्नादेवी पुलिस को जानकारी दी गई थी। इस आइडी में जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया है, वह भी फर्जी है। कृष्ण चंद्र की आइडी से पोस्ट की गई।
पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश
तिलकराज यादव ने कहा कि आज अभी एक गलत पोस्ट हमारे वरिष्ठ नेता सूरज सिंह के नाम से डाली गई। इस आइडी को अभी तक ब्लॉक नहीं किया गया है। यह पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास है।
पूर्व मंत्री ने केंद्र की गिनाई उपलब्धियां
अलीगढ़ जेएनएन : पूर्व कैबिनेट मंत्री, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने मोदी सरकार-2 के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं। इन्होंने ग्राम छेरत, सुढिय़ाल में सैकड़ों परिवारों को प्रपत्र बांटे। जिसमें आर्थिक समस्याओं के निदान के लिए एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज इस दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। जयवीर सिंह ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, बेसहारों के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। उनके साथ प्रधान छेरत छत्रपाल सिंह, अशोक चौहान, सुरजीत, चेतन देव, मनीष आदि साथ रहे।