Move to Jagran APP

अलीगढ़ में 29 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़ : छर्रा नगर पंचायत में 29 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति का बड़ा मामला साम

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 01:38 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 01:38 AM (IST)
अलीगढ़ में 29 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़ : छर्रा नगर पंचायत में 29 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति का बड़ा मामला सामने आया है। बिना पद के ही भर्ती इन कर्मचारियों को हर महीने पांच लाख रुपये से अधिक का वेतन भी जारी हो रहा है। शासन के निर्देश के बाद जिला स्तरीय अफसरों की जांच में इस मामले का पर्दाफाश हुआ है। अब इसकी रिपोर्ट नगर विकास मंत्रालय को भेजी जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर्मचारियों से रिकवरी की जाएगी।

loksabha election banner

मिलीभगत से भर्ती : छर्रा नगर पंचायत में 2008 से लेकर 2010 के बीच कुल 29 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। इनमें लिपिक, सफाई कर्मी, कूपचालक, चपरासी आदि शामिल थे। आरोप है कि तत्कालीन ईओ अजामुद्दीन एवं पूर्व चेयरमैन हरीश चंद्र गुप्ता ने मिलीभगत कर पंचायत में पद न होने के बाद भी स्थायी पद पर भर्ती कर ली थी।

पिछले महीने हुई शिकायत : ईओ सुरेंद्र पालसिंह ने पिछले महीने शासन को पत्र लिखकर फर्जी नियुक्ति के संबंध में शिकायत की थी। वहां से डीएम को जांच कराने को कहा। डीएम ने एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा को जांच की जिम्मेदारी दी। एडीएम ने नगर पंचायत में पहुंचकर अभिलेखों की जाच की। इसमें फर्जी नियुक्ति के घालमेल का पर्दाफाश हो गया।

इनसर्ट ही--

ईओ हो चुके हैं निलंबित

2010 में भर्ती के बाद शासन स्तर पर इसकी शिकायत हुई थी। 31 जुलाई 2017 को ईओ अजामुद्दीन सेवानिवृत्त होने थे। इससे ठीक दो दिन पहले 29 जुलाई को शासन ने इसी मामले में इन्हें निलंबित कर दिया था। सेवानिवृत्ति के चलते लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं हो पाई। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

-----

इनका कहना है::

शासन के निर्देश पर जांच के निर्देश मिले थे। अब यह जांच पूरी हो चुकी है। इसे नगर विकास मंत्रालय को भेजा जा रहा है।

आरएन शर्मा, एडीएम प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.