Move to Jagran APP

Hello Doctor : बदलती दिनचर्या में व्‍यायाम बहुत जरूरी

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में तनिक भी लापरवाही की तो शारीरिक दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। घुटनों में दर्द कंधों में जकड़न गर्दन में दर्द आदि समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 04:47 PM (IST)
Hello Doctor : बदलती दिनचर्या में व्‍यायाम बहुत जरूरी
नियमित व्यायाम करने से शरीर स्‍वस्‍थ रहता है/

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में तनिक भी लापरवाही की तो शारीरिक दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। घुटनों में दर्द, कंधों में जकड़न, गर्दन में दर्द आदि समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। इसे देखते हुए हेलो डाक्टर में रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित इंद्रपस्थ एस्टेट के प्रकाशशील फिजियो एवं आर्थाेकेयर के निदेशक वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डा. केके शर्मा को आमंत्रित किया गया था। ठंड में होने वाली समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में पाठकों के फोन आएं। डा. केके शर्मा ने सभी को उचित सलाह दिया। कहा कि नियमित व्यायाम करें, तभी आराम मिलेगा। बदलती दिनचर्या में व्यायाम बहुत जरूरी है। प्रस्तुत है कुछ चुनिंदा पाठकों के सवालों के जवाब...

loksabha election banner

कंधे में दर्द होता है। गर्दन घुमाने में दिक्कत होती है। पैरों में ताकत नहीं लगती है। कई डाक्टरों को दिखाया, मगर कोई लाभ नहीं हुआ। कोई उपाय बताएं?

श्याम सुंदर, तुर्कमान गेट

गर्दन की हड्डी बढ़ी हुई प्रतीत होती है। व्यायाम शुरू कर दीजिए। हाथों को धीमे-धीमे घुमाएं इससे कुछ आराम मिलेगा। यदि अधिक दर्द होता है तो एक बार डाक्टर को जरूर दिखा लें।

मेरी पत्नी की उम्र 62 वर्ष है। घुटनों में दर्द रहता है। सूजन भी है। कोई उपाय बताएं?

अजयपाल, जट्टारी

तौलिया को रोल करके घुटनों के नीचे रखें। फिर पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। पंजों को घुमाएं, इससे आराम मिलेगा। विटामिन डी और कैल्शियम दें।

मेरी उम्र 50 वर्ष है। मुझे एक बार बुखार आया, उसके बाद से मेरे कंधों में दर्द शुरू हो गया। कभी-कभी तो ऐसे लगता है कि जैसे मानों कंधे जाम हो जाएंगे। बहुत दर्द होता है। क्या करें?

सीमा, कृष्णापुरी

आप दीवार के पास खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को ऊपर रखकर इधर-उधर करें। गुनगुने पानी से स्नान करें, इससे काफी आराम मिलेगा।

पहले रीढ़ की हड्डी में दर्द होता था, अब धीरे-धीरे पूरे शरीर में दर्द होने लगा। घुटने भी जैसे जवाब देने लगे हैं। कोई उपाय बताइए?

राजेश चंदेल, सराय हकीम

मांसपेसियों में खिंचाव के चलते ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। किसी टेबल पर बैठ जाइए और पैर को ऊपर उठाइए। फिर पंजों को भी ऐसे करें। करीब 10 बार यह प्रक्रिया करिए, धीरे-धीरे आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

बदलती दिनचर्या में व्यायाम जरूरी

डा. केके शर्मा ने कहा कि बदलती दिनचर्या में व्यायाम बहुत जरूरी हो गया है, वरना लोग घुटनों के दर्द, शरीर की जकड़न समेत तमाम समस्याओं से ग्रसित होते जाएंगे। प्रतिदिन 10 मिनट व्यायाम करिए। घास पर नंगे पांव टहलिए। भोजन की दिनचर्या ठीक करिए। बच्चों को भी हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर कराइए। इससे बीमारियों से बचेंगे।

इन्होंने भी किए फोन

प्रशांत, रामेश्वर दयाल, जयपाल, मदीना, मुकुल शर्मा, निर्मला देवी, अरविंद कुमार, भावना शर्मा, अवधेश कुमार, दीपेंद्र, मोहित कुमार सैनी, ललितेश कुमार आदि ने भी फोन करके अपनी समस्याएं रखीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.