विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुधमा डाकघर गबन मामले में डाकपाल निलंबित, सुकन्या खातों का पैसा हड़पा

Published: Wed, 21 Jan 2026 08:02 AM (IST)

अलीगढ़ के दुधमा शाखा डाकघर में डेढ़ लाख रुपये के गबन के आरोप में शाखा डाकपाल बिजेंद्र सिंह को निलंबित ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उप डाकघर बिजली क्षेत्र से संबंद्ध दुधमा शाखा में डेढ़ लाख का गबन होने पर शाखा डाकपाल को निलंबित कर दिया गया है। इन पर दो खातों की धनराशि डाकघर में जमा नहीं करने का आरोप है। मामले की निरीक्षक ने जांच शुरू कर दी है। कर्मचारी के निलंबित होने पर अन्य कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

खाते में जमा नहीं की दो खातों की धनराशि, निरीक्षक ने शुरू की जांच


बिजौली क्षेत्र के शाखा दुधमा डाकघर में कार्यरत डाकपाल बिजेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं। आरोप है कि दो डाकपाल ने दो सुकन्या खाते की धनराशि ग्राहक से तो ले ली, लेकिन डाकघर में जमा नहीं की। इस मामले की जांच की गई तो डेढ़ लाख रुपये कम मिले। इस मामले में पूर्वी उप मंडल के निरीक्षक महेंद्र कुमार दोहरे ने मामले की जांच की। इसके बाद वरिष्ठ डाक अधीक्षक के स्तर से डाकपाल बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

इसमें निरीक्षक ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुधमा क्षेत्र के सभी खाता धारकों से अपने खातों के बारे में जानकारी करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वह दुधमा के अलावा नजदीकी डाकघर से भी जांच करा सकते हैं।