Move to Jagran APP

फिरदौस नगर में गुल रही बिजली, रोजेदारों के सामने खड़ी हुई समस्या Aligarh News

शुक्रवार को आई तेज आंधी ने पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। रात 10 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के तमाम इलाको में तो पूरी रात नहीं आई। फिरदौस नगर में तो शनिवार को दोपहर लाइट आई जिससे रोजेदारों के सामने समस्या खड़ी हो गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 05:36 PM (IST)
फिरदौस नगर में गुल रही बिजली, रोजेदारों के सामने खड़ी हुई समस्या Aligarh News
शुक्रवार को आई तेज आंधी ने पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी।

अलीगढ़, जेएनएन। शुक्रवार को आई तेज आंधी ने पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। रात 10 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के तमाम इलाको में तो पूरी रात नहीं आई। फिरदौस नगर में तो शनिवार को दोपहर लाइट आई, जिससे रोजेदारों के सामने समस्या खड़ी हो गई। यहां बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस उठे।  फिरदौस नगर बी में शुक्रवार रात 10 बजे आंधी के चलते बिजली गुल हो गई थी।  यहां पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह लोग पानी को तरस गए। दोपहर की नमाज तक बिजली गायब रही। वज़ू के लिए पानी नहीं मिल पाया।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता ने लगाया आरोप

कांग्रेस नेता आगा यूनुस से क्षेत्रवासियों ने संपर्क किया तो बिजली विभाग अधिकारियों को फोन मिला दिया।  कांग्रेसी नेता ने बताया कि अधिशासी अभियंता चतुर्थ, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता पर फोन किया। आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता फोन नहीं उठाते। आगा यूनुस ने कहा कि बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते। ऐसे में कैसे समझा जाये कि जनता की मदद को वो तैयार रहते हैं। पानी की समस्या को देखते हुए एक टैंक पानी नगर निगम से कहकर मंगवाना पड़ा तब जाकर लोगों की समस्या का समाधान हुआ। आगा युनूस ने कहा कि अधिकारियों को जनता की हर समस्या को सुनना चाहिए, मगर वो समस्या सुनने को तैयार ही नहीं रहते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.