राजनीतिक पहुंच के चलते शराब माफिया ने बिना नक्शा पास कराए बनाया था मकान Aligarh News
राजनीतिक पहुंच के चलते शहर की कुलदीप विहार कालोनी में माफिया विपिन यादव का 135 वर्गगज में मकान बिना नक्शा ही बना था। अह म बात यह है कि अफसरों को पहले यह सब नहीं दिखा। लेकिन पोल खुलने पर तुड़वा दिया।
अलीगढ़, जेएनएन। राजनीतिक पहुंच के चलते शहर की कुलदीप विहार कालोनी में माफिया विपिन यादव का 135 वर्गगज में मकान बिना नक्शा ही बना था। अह म बात यह है कि अफसरों को पहले यह सब नहीं दिखा। लेकिन पोल खुलने पर तुड़वा दिया।
एसडीएम रंजीत सिंह ने बताया कि जहरीली शराब का ङ्क्षसडीकेट बनाने के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा था। इनमें मैनपुरी निवासी विपिन यादव भी शामिल था। इस माफिया ने 2020 में पत्नी रचना यादव के नाम से कुलदीप विहार में 135 वर्गगज के प्लाट का बैनामा कराया था। कुछ दिन बाद विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही मकान बनवा लिया। शराब कांड में नाम आने के बाद प्रशासन ने माफिया के बारे में विकास प्राधिकरण से रिकार्ड मांगा था। इसमें सामने आया कि बिना नक्शे के ही उसका मकान बना है। माफिया घोषित होते ही गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत यह ध्वस्तीकरण किया गया है। जमीन को भी कब्जे में लिया जाएगा। माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।