Move to Jagran APP

Heavy Rain Alert in Aligarh : अलीगढ़ में रुक-रुक हो रही बरसात से शहर से गांव तक आफत, कई मकान गिरे

Heavy Rain Alert in Aligarh अलीगढ़़ में बीते चार दिनों से रूक रूक कर हो रही बरसात से शहर से गांव तक तबाही मची हुयी है। शुक्रवार की सुबह भी अलीगढ़ में तेज बारिश हुई। इससे कई जगह मकान के छत गिर गए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:42 AM (IST)
गुरुवार की रात बारिश से दुबे के पड़ाव में गिरा मकान का छत। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Heavy Rain Alert in Aligarh : अलीगढ़ में बीते चार दिनों से लगातार हो रही बरसात से जन जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। बरसात का सिलसिला शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा। शुक्रवार की भोर में बरसात के चलते Dubey's halt vegetable market में एक मकान की छत गिर गयी।  

loksabha election banner

बता दें बीते चार दिनों से रुक रुककर हो रही वर्षा गुरुवार की रात भी जारी रही। यही नहीं शुक्रवार की सुबह भी तेज बरसात हुई। इससे दुबे का पड़ाव सब्जी मंडी में एक मकान की छत गिर गई। इस मकान में कुल नौ लोग थे, जिनमें  तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी को मोहल्ले के लोगों ने  समय पर निकाल कर बचा लिया। निचले इलाकों का बुरा हाल है। घरों से पानी नहीं निकल पाता, और बरसात हो जाती है। लगातार हो रही बारिश से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। 

छत व दीवार गिरने से गृहस्‍थी बरबाद : गुरुवार की रात को रुक-रुक कर बरसात होती रही,रात करीब 1:00 बजे से आई मूसलाधार बारिश ने जल जंगल एक कर दिया। इस बरसात में जवां निवासी सुरेश पुत्र कालीचरण अहेरिया की छत व दीवार गिरने से उसमें घर का सामान गेहूं, बर्तन, बच्चों के कपड़े, बाइक आदि सामान दब गया। गनीमत रही कि कमरे में कोई सो नहीं रहा था वरना जनहानि भी हो सकती थी।

माता पिता के बाद छत का साया भी हटा : छत गिरने से कस्बा अकराबाद के मोहल्ला यादवान में बीतीरात बारिश के दौरान सोनू पुत्र स्वर्गीय रामवीर का मकान गिर गया। सोनू मां व बाप के दुनिया में न होने पर अपने दो भाईयों व बहन का मजदूरी कर पालन पोषण कर रहा है। अब मकान गिर जाने से वह छत विहीन हो गया है।

आंदोलन की चेतावनी : कासिमपुर पावर हाउस के एस डंपयार्ड के नाले की सफाई ना होने से कई गांवों का जलभराव से रास्ता अवरुद्ध हुआ। सुमेरा, सुनाना, जंगलगढ़ी, फरीदपुर, पौहिना, दरियापुर के ग्रामीणों को रास्ता निकलना दूभर हो गया है। बरसात से कई मकान डूब गए। रास्‍ते में चार फुट के करीब पानी जमा हुआ है। इससे लोगों में प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्‍याप्‍त है। लोगों नेे चेतावनी दी कि आज सफाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

पानी के साथ आया मगरमच्‍छ : गंग नहर का पानी कासिमपुर देहात में घुस गया है। पानी के साथ गांव में मगरमच्‍छ घुसने से गांव के लोग दहशत में हैं। मामले की जानकारी ग्राम प्रधान ने वन विभाग को दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.