Move to Jagran APP

दीपावली को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, भीड़ के चलते लग रहा जाम Hathras News

त्योहारी सीजन में बाजार भी गति पकड़ने लगा है। खरीदारी करने आए ग्राहकों की शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दोपहर बाद तो बाजारों में जाम लगना शुरू हो जाता है। किराना पेंट रोगन कपड़े व खान पान के सामान के सबसे अधिक खरीदारी की जा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 03:02 PM (IST)
दीपावली को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, भीड़ के चलते लग रहा जाम Hathras News
पूजा के सामान की दुकानें सजी हुई हैं।

हाथरस,संवाद सहयोगी। त्योहारी सीजन में बाजार भी गति पकड़ने लगा है। खरीदारी करने आए ग्राहकों की शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दोपहर बाद तो बाजारों में जाम लगना शुरू हो जाता है। किराना, पेंट, रोगन, कपड़े व खान पान के सामान के सबसे अधिक खरीदारी की जा रही है।बाजारों में ग्राहकों द्वारा सबसे अधिक कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। शहर के कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, गुड़हाई सहित सभी बाजारों में रंग, पेंट, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स का सामान खरीदा जा रहा है।

loksabha election banner

कोराेना काल में पसरा हुआ सन्नाटा अब ग्राहकों की भीड़ के चलते टूट गया है। अब सभी पर्व को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके लिए बाजारों में दुकानों से खरीदारी की जा रही है। सुबह से ही बाजारों में ग्राहक पहुंचना शुरू कर देते हैं। दोपहर के समय तो सभी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर नजर आने लगती है। दोपहर के समय तो भीड़ के चलते शहर में जाम लगना शुरू हो जाता है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के बाजारों में ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है।

खूब हो रही करवा चौथ पर सामान की बिक्री

दीपावली से पूर्व करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में जगह-जगह करवा व मिट्टी के दीवले, कलेंडर व पूजा के सामान की दुकानें सजी हुई हैं। इनमें सुबह से रात तक ग्राहकों द्वारा खरीदारी की जा रही है। सर्राफा बाजार में भी ग्राहकों चलते रौनक दिख रही है। आर्टीफिशयल ज्वैलरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।

अधिक हो रही कपड़ों की खरीदारी

दीपावली पर्व के कुछ ही दिन बचे हैं। पर्वों की तैयारियों के लिए अब कम समय बचा है। इसीलिए बाजारों में ग्राहकों द्वारा सबसे अधिक कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। शहर के कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, गुड़हाई सहित सभी बाजारों में रंग, पेंट, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स का सामान खरीदा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.