अलीगढ़: वेतन वृद्धि और बहाली की मांग को लेकर पूर्व चालक राजू सैनी फिर टावर पर चढ़ा
पूर्व रोडवेज चालक राजू सैनी वेतन वृद्धि और बहाली की मांग को लेकर अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित मोबाइल टावर पर ...और पढ़ें

टावर पर चढ़ा ड्राइवर।
HighLights
पूर्व चालक राजू सैनी वेतन वृद्धि, बहाली की मांग पर टावर पर चढ़ा।
अलीगढ़ के क्वार्सी में मोबाइल टावर पर बैनर, फंदा लेकर मौजूद।
दो साल पहले नरौरा डिपो से नौकरी से हटाया गया था।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर रोडवेज के पूर्व चालक राजू सैनी रविवार को एक बार फिर क्वार्सी स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गए हैं। पिछले एक घंटे से यह टावर पर बैनर लगाकर और फांसी का फंदा लटका कर ऊपर चढ़े हुए हैं। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
आठ सितंबर को भी बहाली और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर परिवहन विभाग में नरौरा डिपो के चालक राजू सैनी इसी टावर पर चढ़ गए थे। करीब चार घंटे वो टावर पर ही मौजूद रहे थे।
दो साल पहले नरौरा डिपो से हटाया गया था राजू सैनी
राजू सैनी शहर के रावण टीला क्षेत्र के निवासी हैं और नरौरा डिपो में चालक के पद पर तैनात थे। उनके अनुसार, करीब दो वर्ष पहले उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। अब वह वेतन बढ़ाने और अपनी बहाली की मांग को लेकर टावर पर चढ़े थे।
यह भी पढ़ें- UGC रोलबैक को लेकर आगरा में प्रदर्शन: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पथराव के बाद लाठियां चलाकर खदेड़ा
एक घंटे से टावर पर मौजूद, मौके पर जुट रही भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। टावर के नीचे काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। राजू सैनी को नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
