एडीए उपाध्यक्ष से मिलने के लिए पांच मिनट से ज्यादा न करना होगा इंतजार
अधिकतम पांच मिनट के इंतजार के बाद कोई फरियादी सीधे अंदर जा सकता है। उपाध्यक्ष ने बताया कि शासन की प्राथमिकता फरियादियों की गुणवत्तापरख तरीके से निस्तारण करना है।
जासं, अलीगढ़ : अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में आने वाले फरियादियों को अब उपाध्यक्ष से मुलाकात के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अनोखी पहल शुरू की है। अधिकतम पांच मिनट के इंतजार के बाद कोई फरियादी सीधे अंदर जा सकता है। उपाध्यक्ष ने बताया कि शासन की प्राथमिकता फरियादियों की गुणवत्तापरख तरीके से निस्तारण करना है। अब किसी भी फरियादी को मिलने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोई भी आता है तो उसे सबसे पहले एक अंदर पर्ची भेजनी होगी। अगर पांच मिनट तक इस पर्ची पर कोई जवाब नहीं आता है तो वह स्वयं ही गेट खोलकर अंदर आ सकेगा। उन्होंने बताया कि जनता से मिलने का समय सुबह 10 से लेकर शाम पांच बजे तक का है। मीटिग या अन्य किसी कार्यक्रम में व्यवस्तता होने पर भी कोई न कोई अफसर फरियादियों की शिकायतें सुनने को तैयार रहेगा।