विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Divisional Commissioner Gaurav Dayal said, विभागीय अफसर समस्या का समाधान न करें तो उच्च अफसरों को दें जानकारी Aligarh News

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Fri, 03 Sep 2021 11:52 AM (IST)

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उद्यमियों से आहान किया कि अगर किसी भी उद्यमी को कोई समस्या है तो वह पहले ...और पढ़ें

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई।
मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई।

अलीगढ़, जेएनएन। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उद्यमियों से आहान किया कि अगर किसी भी उद्यमी को कोई समस्या है तो वह पहले संबंधित विभाग के अफसर के संज्ञान में लाएं। अगर वह अपने स्तर से शिकायत का समाधान नहीं करते हैं तो फिर अन्य उच्च अफसरों को जानकारी दी जाए। उद्यमी पहले जिला उद्योग बंधु की बैठक में शिकायत रखे, अगर यहां निस्तारण नहीं होता है तो फिर मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उसके निस्तारण के भरपूर प्रयास किए जाएंगे।

तालानगरी में टेंपो स्‍टेंड 

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार उद्यमियों की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे में कई स्तर पर उद्यमियों की शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। जिला उद्योग बंधु से लेकर राज्य उद्योग बंधु तक की बैठक होती है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी में जलभराव न होने देने एवं जल संचय के लिए मनरेगा से तालाब बनवाने के निर्देश दिए। उद्याेग विभाग के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान को निर्देशित किया कि वह उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर इन दोनों कार्यों को कराएं। जय देवी बाल विद्यालय समिति के अनापत्ति प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने वाले प्रकरण में मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि इस मामले को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में भेज दिया गया है। मंडलायुक्त ने इस मामले में रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए। तालानगरी में मजदूरों के लिए अड्डे का निर्माण हो चुका है। यहां पर टेंपो स्टैंड भी क्रिया शील हो गया है।

एमएसएमई को मिले प्राथमिकता

उद्यमी चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि डिफेंस कारिडोर विकसित करने में एमएसएमई उद्यमियों को भी प्राथमिकता दी जाए। उनकी फर्म पिछले 40 साल से धातु उत्पादन का कारोबार कर रही है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें डिफेंस कारिडोर परिसर में प्लाट नहीं दिया गया। मंडलायुक्त ने तालानगरी में एसटीपी प्लांट लगाए जाने के लिए उपायुक्त उद्योग को भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उद्यमी नेकराम शर्मा, सुनील दत्त, गौरव मित्तल,ओपी राठी, सतीश माहेश्वरी समेत अन्य मौजूद रहे।