Move to Jagran APP

हाथरस में निरस्त टीएडी ट्रेन की बांट दीं टिकट, यात्रियों ने काटा हंगामा

लापरवाही की भी इंतिहां होती है। टीएडी ट्रेन निरस्त होने के बाद भी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टिकट बांट दी गईं। ट्रेन की जानकारी होने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 04:49 PM (IST)
हाथरस में निरस्त टीएडी ट्रेन की बांट दीं टिकट, यात्रियों ने काटा हंगामा
बुकिंग काउंटर से टिकट वापस करने के बाद ही यात्रियों का आक्रोश शांत हुआ।

संवाद सहयोगी,हाथरस। लापरवाही की भी इंतिहां होती है। टीएडी ट्रेन निरस्त होने के बाद भी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टिकट बांट दी गईं। ट्रेन की जानकारी होने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई। बुकिंग काउंटर से टिकट वापस करने के बाद ही यात्रियों का आक्रोश शांत हुआ। तीन घंटा बाद आई गोमती एक्सप्रेस से यात्री दिल्ली की ओर रवाना हुए।

loksabha election banner

यह है मामला

उत्तर - मध्य रेलवे के टूंडला स्टेशन से अलीगढ़-दिल्ली के लिए टीएडी पेसिंजर ट्रेन का संचालन होता है। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सुबह करीब 7.15 बजे आती है। इसके लिए शुक्रवार को सुबह छह बजे के बाद ही टिकट बंटना शुरू हो गए। सात बजे के बाद तक ट्रेन के जल्द प्लेटफार्म नंबर एक पर आने का एनाउंसमेंट भी होता रहा। ट्रेन जब आठ 7.30 बजे तक नहीं आई तो यात्री स्टेशन पर जानकारी तो उन्हें पता चला कि ट्रेन निरस्त कर दी गई है।

यात्रियों खूब किया हंगामा, वापस हुए टिकट

यात्रियों ने ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी होते ही स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। जानकारी मिलने से पहले ही करीब 50-60 टिकट बंट चुकेे थे। भीड़ को देखकर स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ व जीआरपी के प्रभारी मय फोर्स के पहुंच गए। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद सभी टिकटों को बुकिंग काउंटर वापस किया गया। इसके बाद ही यात्री शांत हुए।

पहले ही आ गई थी 24 व 26 को टीएडी निरस्त होने की सूचना

टीएडी पेसिंजर ट्रेन बुधवार को भी निरस्त रही। इसी के साथ शुक्रवार को भी इस ट्रेन के निरस्त होने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। उसके बाद ट्रेन की टिकटों का वितरण कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार का कहना है कि ट्रेन निरस्त होने की सूचना उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे मिलते ही उसे सभी कर्मचारियों को बता दिया गया था।

हाथरस स्टेशन पर निरस्त होने के बाद टिकट बंटने की जानकारी नहीं है। अभी किसी टिकट लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच कराने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

- संजय शुक्ला, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक अलीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.