अलीगढ़ में चावल कारोबारियों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग से गांव में दहशत
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में चावल कारोबार से जुड़े दो पक्षों में विवाद के बाद देर रात मारपीट और फायरिंग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मडराक के हाजीपुर चौहट्टा में चावल कारोबारियों के बीच विवाद हुआ।
विवाद बढ़ने पर देर रात मारपीट और फायरिंग से दहशत फैली।
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, आरोपी लकी ठाकुर फरार।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मडराक क्षेत्र के हाजीपुर चौहट्टा में रविवार देर रात चावल कारोबार से जुड़े दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, कमालपुर निवासी शिवकुमार ठाकुर, सहारा कला निवासी बंटी प्रधान और बरोठा निवासी धर्मेंद्र प्रधान राशन के चावल का कारोबार करते हैं। तीनों लोग फेरी लगाने वाले लोगों से राशन का चावल खरीदने हैं। बंटी प्रधान और धर्मेंद्र प्रधान आपस में दोस्त हैं।
चावल कारोबारियों में विवाद के बाद फायरिंग, गांव में दहशत
रविवार रात तीनों हाजीपुर चौहट्टा में चावल मिल के पास बैठे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर शिवकुमार और बंटी प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवकुमार के बेटे लकी ठाकुर ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।
यह भी पढ़ें- आगरा: बुर्जा वाले हनुमान मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपित नईम गिरफ्तार
पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिवकुमार ठाकुर को हिरासत में ले लिया, जबकि फायरिंग का आरोपित लकी ठाकुर फरार है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। बंटी प्रधान और धर्मेंद्र प्रधान की ओर से शिवकुमार ठाकुर व अन्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
