Move to Jagran APP

हाथरस में भाभी का अश्लील वीडियो बना कर करता था देवर दुष्कर्म

एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की उसके ही देवर ने अश्लील वीडियो नहाते समय बना ली। जिसे दिखाकर देवर अपनी भाभी को ब्लैकमैल करता रहा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 09:24 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 09:24 AM (IST)
हाथरस में भाभी का अश्लील वीडियो बना कर करता था देवर दुष्कर्म
हाथरस में भाभी का अश्लील वीडियो बना कर करता था देवर दुष्कर्म

हाथरस जेएनएन: कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की उसके ही देवर ने अश्लील वीडियो नहाते समय बना ली। जिसे दिखाकर देवर अपनी भाभी को ब्लैकमैल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और नगदी व जेवरात भी ले लिए। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सदर में आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया।
देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

loksabha election banner

नहाते में बनाई वीडियो 
महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले एक दिन वो नहा रही थी। तभी उसके देवर ने उसकी वीडियाे बना ली। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। महिला के साथ उसका देवर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता अंगूठी और नगदी भी इस दौरान आरोपी देवर ने ले ली। पीड़ित महिला का पति मंडी में दुकान करता है। देवर द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी। मंगलवार दोपहर को महिला व उसका पति कोतवाली सदर पहुंचे। जहां देवर के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने सहित कई अन्य आरोपों में देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सदर जगदीश चंद्र का कहना है कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.