Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश बोले, निगेटिव बातें मन से निकाल दें, जीत के लिए जुट जाएं

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोक दी है। उप मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने चुनाव संचालन समिति की बैठक में यहां चुनाव में पूरी तरह से लगने के निर्देश दिए।

By Edited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 09:55 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश बोले, निगेटिव बातें मन से निकाल दें, जीत के लिए जुट जाएं
उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश बोले, निगेटिव बातें मन से निकाल दें, जीत के लिए जुट जाएं

अलीगढ़ (जेएनएन)।  भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोक दी है। उप मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने चुनाव संचालन समिति की बैठक में यहां चुनाव में पूरी तरह से लगने के निर्देश दिए।  कहा, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कौन होगा? यह महत्वपूर्ण नहीं है? हमें सिर्फ कमल के फूल को जिताना है। मन से निगेटिव बातों को निकाल फेंके। विपक्षियों के प्रपंच में न फंसे। जनप्रतिनिधियों के मन में भी कोई बात हो तो उसे दूर कर लें। सोशल मीडिया पर भी धार देने को कहा।

loksabha election banner

विपक्षियों के गठबंधन की चिंता न करें
आगरा रोड स्थित ली ग्राउंड फार्म हाउस में डॉ. दिनेश शर्मा मंडल में आने वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समिति को संबोधित किया। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, प्रत्येक जिले से चारों महामंत्री व पांच मोर्चा के अध्यक्ष बुलाए गए थे। डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन की चिंता न करें। गठबंधन में जितने दल होंगे, उतना ही प्रबंधन करना होगा। हम अकेले बेहतर प्रबंधन करेंगे। बूथ अध्यक्ष हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जिस बूथ क्षेत्र में कार्यक्रम हो, वहां के अध्यक्ष को मंच पर बिठाया जाए। इससे वह खुद को गौरान्वित महसूस करेगा।

गुजरात में नहीं होती धक्का-मुक्की
गुजरात में  बूथ अध्यक्ष को मंच पर बिठाया जाता है। कार्यक्रम में धक्का-मुक्की नहीं होती है। पार्टी ने 55 लाख की सदस्यता से शुरुआत की थी। वर्तमान में 11 करोड़ से ऊपर सदस्य हैं। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित रन फॉर यूनिटी को सफल बनाने के लिए कहा। 2.3 लोकसभा के क्लस्टर बनाकर पूरे प्रदेश में संवाद केंद्र बनाए जाएंगे। जिला सम्मेलन होंगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता मजदूर नहीं है, उसे सम्मान दें। बीएलओ के साथ भी अच्छी तरह से पेश आएं। संचालन डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्र पाल सिंह, राजवीर दिलेर, अनूप प्रधान, डॉ. राजीव अग्रवाल, ठा. श्योराज सिंह, राजीव शर्मा, हेमंत राजपूत, गौरव शर्मा,  मनीष राय, सत्या सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रमणि कौशिक, मधुलिका राघव, राजकुमार सहयोगी अनेकपाल सिंह, मुकेश लोधी, निखिल माहेश्वरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.