Move to Jagran APP

एकात्‍म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल जयंती आज, अलीगढ़ आएंगे जल संसाधन मंत्री डा. महेंद्र सिंह Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता । एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शनिवार को जिले में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तमाम जगहों पर गोष्ठियां आयोजित की गई हैं सेवाकार्य भी किए जाएंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 10:22 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:23 AM (IST)
एकात्‍म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल जयंती आज, अलीगढ़ आएंगे जल संसाधन मंत्री डा. महेंद्र सिंह Aligarh news
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर जिले में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शनिवार को जिले में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तमाम जगहों पर गोष्ठियां आयोजित की गई हैं, सेवाकार्य भी किए जाएंगे। कोल विधायक अनिल पाराशर और शहर विधायक संजीव राजा की अगुवाई में प्रदर्शनी और समारोह आयोजित किया गया है। सुरेंद्र नगर पानी की टंकी स्थित श्रीराम बैंक्वेट हाल में समारोह होगा।

loksabha election banner

श्रीराम बैंक्वेट हॉल में प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे

विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि समारोह में प्रदेश के जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलपूर्ति विभाग के मंत्री डा. महेंद्र सिंह का ओजस्वी विचार सुनने को मिलेगा। शहर विधायक संजीव राजा ने बताया कि राज्य मंत्री संदीप सिंह और सांसद सतीश कुमार गौतम भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। डा. महेंद्र सिंह और संदीप सिंह दोपहर 12 बजे जीटी रोड स्थित नौरंगाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद श्रीराम बैंक्वेट हॉल में प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। कोल विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है।

ब्लाकों पर आज लगेंगे गरीब कल्याण मेले

ब्लाक कार्यालयों पर शनिवार को सुबह नौ से शाम चार बजे तक गरीब कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें चिकित्सा कैंपों के साथ ही विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। मेेले में समाज कल्याण विभाग अल्पसंख्यक व दिव्यांग से जुड़ी योजनाओं के प्रचार को शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह पूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग समेत अन्य के भी स्टाल लगेंगे।

आप भी लगावाएं कोरोना से बचाव का टीका

अलीगढ़। कोरोना महामारी से जंग में टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जनपद में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 15 लाख पार कर गया है, जो बड़ी उपलब्धि हैं। क्योंकि, जनपद में करीब 27 लाख लोगों के टीकाकरण का लभ्य है। शनिवार शाम तक करीब आठ हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की है। जनपद में 27 लाख दो हजार 683 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। 18 वर्ष आयु पार के करीब इतने ही लाभार्थी होने का अनुमान है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, प्रशासन भी जुटा हुआ है। अब तक 12 लाख 88 हजार 95 लाभार्थियों को पहला टीका लगा है। जबकि, दो लाख 84 हजार 967 लाभार्थी ऐसे हैं, जो दोनों टीके लगवाकर प्रतिरक्षित हो चुके हैं। हालांकि, यह पूर्ण प्रतिरक्षण के लक्ष्य का करीब 10 फीसद ही है। बता दें कि जनपद में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान चल रहा है। इससे साफ है कि पूर्ण प्रतिरक्षण के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग को और कवायद करनी होगी।

27 को मेगा टीकाकरण अभियान, एक लाख का लक्ष्य

जिले में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 27 सितंबर को पुन: मेगा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान ङ्क्षसह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, समस्त सीएचसी-पीएचसी समेत 272 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। करीब एक लाख टीके इस अभियान में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें करीब 15 हजार टीके शहर में लगाने की तैयारी है। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता का कहना है कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। कुल टीकाकरण में करीब 60 फीसद विगत दो माह में हुआ है। इसमें और तेजी लाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.