अलीगढ़ में रसोई में पड़ा मिला सेवानिवृत्त बैंककर्मी का शव
Aligarh news अलीगढ़ के क्वार्सी के सुरेंद्र नगर में सोमवार को एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी का शव उसके घर की रसोई में पड़ा मिला। घर से बदबू उठने पर आगपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हार्टअटैक से मौत की संभावना जतायी है।
By JagranEdited By: Anil KushwahaPublished: Mon, 26 Sep 2022 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 01:45 PM (IST)
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh news : क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में सोमवार को सेवानिवृत्त बैंककर्मी का शव उनके घर की रसोई में पड़ा मिला। 65 वर्षीय कुशलेश पालीवाल घर में अकेले रहते थे। तीन दिन से अखबार गेट के पास पड़ा हुआ था। वहीं घर में से बदबू भी आ रही थी। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें