Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा की जन विश्‍वास सभा में किसानों की भीड़ तय करेगी रैली का रुख

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। भाजपा की जन विश्वास सभा को गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता भी रैली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। भाजपा ने इस रैली में एक लाख के करीब भीड़ आने की उम्मीद जताई है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 12:27 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा की जन विश्‍वास सभा में किसानों की भीड़ तय करेगी रैली का रुख
भाजपा की जन विश्वास सभा को गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा की जन विश्वास सभा को गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता भी रैली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। भाजपा ने इस रैली में एक लाख के करीब भीड़ आने की उम्मीद जताई है। उसी के हिसाब से व्यवस्था भी की गई है। मगर यह दावा रैली में पहुंचने वाले किसानों की संख्या पर साबित होगा। भले ही रैली में युवाओं की संख्या अधिक दिखाई दे, मगर जब तक किसानों की संख्या नहीं होगी तब तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि वास्तव में रैली सफल रही या फिर विफल।

loksabha election banner

प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे केंद्रीय गृहमंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, उस में अपार जनसमूह उमड़ रहा है, लोगों में गजब का उत्साह है। पूरी रैली के केंद्र बिंदु केंद्रीय गृह मंत्री बने रहते हैं। एक-एक दिन में वह कई कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, इससे तो यह जाहिर है कि भाजपा के प्रति प्रदेश में माहौल बनने लगा है, मगर किसानों का रुख उनकी संख्या पर ही पता चल सकेगा। इसलिए भाजपा ने कोशिश की है कि रैली में अधिक से अधिक किसान पहुंचे। दरअसल, अलीगढ़ में इगलास और खैर जाटलैंड के रूप में जानी जाती है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जाटों की संख्या अधिक बताई जाती है। किसान आंदोलन जब हुआ था तो यहां से किसानों ने भी हुंकार भरी थी। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे थे। अलीगढ़ में भी कई दिनों तक किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। इसे देखते हुए यह देखना होगा कि किसानों के अंदर अभी भी नाराजगी है या नहीं। यदि बड़ी संख्या में किसान रैली में आते हैं तो इससे साफ पता चल जाएगा कि किसानों में भाजपा के प्रति कोई नाराजगी नहीं है और विधानसभा चुनाव में किसान बड़ी संख्या में भाजपा के साथ किसान खड़े रहेंगे।

अमित शाह की रैली में सभी वर्ग व समाज के लोग आएंगे

अब गुरुवार का समय ही तय करेगा कि भाजपा के साथ किसान है या फिर भाजपा सिर्फ दम भर रही है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने कहा कि रैली में सभी वर्ग और समाज के लोग आएंगे। रैली ऐतिहासिक होगी और सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। पूरा विश्वास है कि यहां से केंद्रीय गृहमंत्री का पाथेय हम सभी के लिए दिशा देने वाला होगा और सभी कार्यकर्ता 2022 के चुनाव में पूरे तन मन से जुड़ेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश में 350 से अधिक सीटें प्राप्त करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.