दंपति से डेढ़ लाख लूटने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग, छानबीन में जुटी पुलिस Aligarh News
विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केसिया के पास बुधवार को एक दंपति से दो बाइक सवार डेढ़ लाख रुपये व जेवरात लूटने वाले बदमाशों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया लूट की घटना संदिग्ध लग रही है।
अलीगढ़, जेएनएन। विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केसिया के पास बुधवार को एक दंपति से दो बाइक सवार डेढ़ लाख रुपये व जेवरात लूटने वाले बदमाशों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। तभी आगे कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे की थी बदमाशों ने लूट
ग्राम बिलखोरा थाना जलेसर एटा निवासी जसोदा अपने पति धर्मेंद्र कुमार के साथ अपने मायके ग्राम बांदरी थाना अकराबाद आ रही थी। जैसे ही वह ग्राम नगला केशिया वाले रास्ते पर पहुंची तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया तथा घेर कर दोनों को मारा पीटा। फिर उससे डेढ़ लाख रुपए सोने की चैन एवं एक अंगूठी लूट ली बदमाशों की संख्या चार बताएं गई है बताया जाता है महिला अपने बीमार भतीजे के इलाज हेतु रुपयों की व्यवस्था करके ला रही थी। लेकिन बदमाशों ने वह सब लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आसपास क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। तभी आगे कार्रवाई की जाएगी।