BJP Meeting: पीएम मोदी व सीएम योगी के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां Hathras News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर मुख्यमंत्री के प्रथम पदभार ग्रहण के सात अक्टूबर तक 20 वर्ष पूर्ण होने पर होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यों को सराहा गया।
हाथरस, संवाद सहयोगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर मुख्यमंत्री के प्रथम पदभार ग्रहण के सात अक्टूबर तक 20 वर्ष पूर्ण होने पर होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यों को सराहा गया। जिसकी अध्यक्षता शहर के प्रमुख भाजपा जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ श्यामबिहारी ने की।
कार्यकर्ताओं को बताई रणनीति
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौ देवेंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के प्रथम पांच वर्ष गरीब कल्याण के लिए रहे। जन धन योजना के तहत बैंकों में गरीबों के खाते खुलवाना, उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस उपलब्ध करना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत इज्जत घरों का निर्माण कराना व जिन परिवारों पर इज्जत घर बनाने के लिए स्थान का आभाव था। उनके लिए हर ग्राम पंचायत एवं नगरपालिका व नगर पंचायतों में सामूहिक इज्जत घरों का निर्माण कराया। इसके बाद 2019 में पुन: देश की जनता ने नरेद्र मोदी पर विश्वास कर देश की बागडोर सौंपी। उन्होंने 70 वर्ष पुरानी समस्या धारा 370 एवं 35 ए को हटाया व हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्री राम मंदिर का शिलान्यास किया व नागरिकता संशोधन अभियान को लागू किया। इसी दौरान पूरे विश्व को बहुत ही खतरनाक महामारी ने घेर लिया जिससे की पूरे विश्व में बहुत बड़ी जन हानि हुई। आत्मनिर्भर भारत बनाने के उदेश्य से तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी नव मनोनित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
ये रहे मौजूद
संगोष्ठी में उपस्थित सदर विधायक हरीशंकर माहौर, हरिशंकर राना, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, मोहित बघेल, रामवीर सिंह माहौर, ब्रजेश चौहान, श्वेता दिवाकर, सुनील गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, सुचेता जोन, तुलसीदास अग्रवाल, मथुरा प्रसाद गौतम, विष्णु बघेल हरिशंकर वार्ष्णेय, चौ० भोला सिंह रावत, जीतेंदर, राजू बाल्मिकि, योगेन्द्र राजपूत, सुरेश आर्य, प्रकोष्ट व विभाग के संयोजक व सह संयोजक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया।