Move to Jagran APP

Coronavirus: लॉकडाउन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के खिलाफ रिपोर्ट, ये है वजह Aligarh News

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर क्वार्सी पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पर मुकदमा दर्ज किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 05:21 PM (IST)
Coronavirus: लॉकडाउन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के खिलाफ रिपोर्ट, ये है वजह Aligarh News
Coronavirus: लॉकडाउन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के खिलाफ रिपोर्ट, ये है वजह Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर क्वार्सी पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पर मुकदमा दर्ज किया है। पेट्रोल व डीजल के दामों की बढ़ोतरी होने पर पूर्व एमएलसी व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक के नेतृत्व में उनके मैरिस रोड स्थित आवास के बाहर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका था। पेट्रोल डीजल की कीमतें दिल्ली में बढ़ाई गई थीं।

loksabha election banner

लॉकडाउन में प्रदर्शन की अनुमति नहीं

क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया लॉकडाउन में किसी को भी किसी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, जबकि विवेक बंसल की ओर से लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया है। ऐसे में उनके व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188, 285, 286 व धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बंसल का कहना है कि तेल की बढ़ी कीमतों ने महंगाई की मार झेल रही जनता के जख्म और गहरे कर दिए हैं। इसी के विरोध में हमने अपने कार्यालय परिसर में पुतले का दहन किया था।

शारीरिक दूरी का भी किया पालन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल का कहना है कि शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। किसी तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं किया गया है। प्रशासन को पीछे की भावनाओं को भी समझना चाहिए। पब्लिक लॉकडाउन से जूझ रही है, सरकार महंगाई बढ़ा रही है। विपक्ष को कुचलने का काम किया जा रहा है। बीजेपी कार्यालय पर किए प्रदर्शन का मुकदमा भी गलत दर्ज किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.