Move to Jagran APP

Corona virus : विदेश से लौटे 50 लोग होम आइसोलेशन में, 12 आए दुबई से Aligarh News

पिछले 20 दिन में विदेश से लौटे करीब 50 लोग होम आइसोलेशन में हैं। डीएम वार रूम व स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल ले रही है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 03:24 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 08:40 AM (IST)
Corona virus : विदेश से लौटे 50 लोग होम आइसोलेशन में,  12 आए दुबई से Aligarh News
Corona virus : विदेश से लौटे 50 लोग होम आइसोलेशन में, 12 आए दुबई से Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: पिछले 20 दिन में विदेश से लौटे करीब 50 लोग होम आइसोलेशन में हैं। डीएम वार रूम व स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल ले रही है। परिवार के लोगों के बीच से भी इन्हें अलग रहने की सलाह दी जा रही है। इटली से लौटे बन्नादेवी क्षेत्र के युवा डॉक्टर पर प्रशासन की सबसे अधिक नजर है। वह भी अपने घर में ही आइसोलेशन में है। सबसे अधिक 12 लोग दुबई से लौटे हैं।

loksabha election banner

20 दिन में  50 लोग लौटे

कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए कलक्टे्ट में छह मार्च को नियंत्रण कक्ष खोला गया था। डीएम वार रूम की टीम के साथ डॉक्टरों को भी इसमें नियुक्त किया गया है। विदेश से आने वाला कोई भी व्यक्ति 24 घंटे में कभी भी फोन कर सूचना दे सकता है। 20 दिन में विदेश से लौटे करीब 50 लोगों ने फोन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से दो-तीन को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। बाकी को होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें विदेश से लौटे 14 दिन से ज्यादा हो गए हैैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके संपर्क में है। 

इटली से लौटे युवक पर नजर

बन्नादेवी क्षेत्र का एक युवा इटली में डॉक्टरी की पढ़ाई करता है। होली से पहले ही वह लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पर विशेष नजर बनाए है। होम आइसोलेशन के बाद 14 दिन से ज्यादा का समय हो गया है।

देशवार लौटे लोगों की संख्या

नियंत्रण कक्ष को मिली जानकारी के मुताबिक इटली से एक, इंडोनेशिया से चार, जर्मनी से एक, इटली से एक, मालदीप से दो, फ्रांस से दो, बेल्जियम से एक, कोरिया से एक, आयरलैंड से एक, मलेशिया से एक, दुबई से 12, बांग्लादेश से दो लौटे हैैं। कुछ अन्य अन्य देशों से लौटे हैं।

दूसरे राज्यों से लौटे मजदूर बने सिरदर्द

कुछ दिनों में महाराष्ट्र समेत अन्य दूसरे राज्यों से लौटे मजदूर प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गए हैं।इन सभी को होम आइसोलेशन के निर्देश दिए जा रहे हैं। हरियाणा, दिल्ली से लौटे लोगों को भी यही सलाह दी जा रही है।

आइसोलेशन की सलाह

डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहन है कि विदेश से लौटे लोगों के प्रशासन संपर्क में है। कुछ लोगों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों व अन्य लोगों से भी संपर्क होम आइसोलेशन क सलाह दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.