Live Aligarh Coronavirus news update : पुलिस हिरासत से भागा कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तहसील अतरौली के कोविड अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव युवक पुलिस हिरासत से भाग गया।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तहसील अतरौली के कोविड अस्पताल से एक युवक पुलिस हिरासत से भाग गया। यह युवक एक लड़की के भगाने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस युवक को पकड़ने में जुट गई है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है।
12 दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था युवक
अलीगढ़ की तहसील अतरौली के एल वन अस्पताल से थाना पिसाबा से एक युवक को लड़की भगाने के आरोप में 12 दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था।पुलिस ने इस युवक का स्वास्थ्य परिक्षण कराया था। कोरोना पाॅजिटिव निकला था। इसके बाद युुुुवक को अतरौली अस्पताल में 26 जून को भर्ती कराया था। मंगलवार को वह भाग गया। इसे तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।
युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
अलीगढ़ के थाना पिसाबा क्षेत्र के गांव निवासी युवक ढेड़ माह पूर्व गांव की एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। जिन्हें पिसाबा पुलिस ने 12 दिन पूर्व बरामद कर लिया था। किशोरी के बयान आदि होने के किशोरी को नारी निकेतन भेजने के साथ युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने जेल भेजने से पूर्व युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसके चलते युवक को जांच आने तक लोधा स्थित तीन दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया था। तीन दिन बाद आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे अतरौली के एल वन अपस्ताल में 26 जून की शाम उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया था।
पुलिस व स्वास्थ्य महकमे में खलबली
सोमवार की रात्रि मौका मिलने पर युवक दूसरी मंजिल पर स्थित कांच की खिड़की को खोलकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह युवक को नास्ता देने के लिए कर्मचारी गया, मगर युवक कमरे में नही दिखा। कर्मचारी ने युवक को शौचालय जाने की सोच वहां से आ गया। कुछ ही देर में युवक का एक संबंधी अस्पताल पहुंचा और युवक के बारे में जानकारी की। जिस पर युवक को कमरे में देखा गया। मगर वह कमरे में नही था। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।