Move to Jagran APP

कंगना रनौत से पद्मश्री सम्मान वापस लेने की अलीगढ़ में कांग्रेस ने उठाई मांग

आजादी को भीख में मिली बताने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 06:32 PM (IST)
कंगना रनौत से पद्मश्री सम्मान वापस लेने की अलीगढ़ में कांग्रेस ने उठाई मांग
कंगना रनौत से पद्मश्री सम्मान वापस लेने की अलीगढ़ में कांग्रेस ने उठाई मांग

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी भीख में मिलने वाले बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर कंगना के खिलाफ प्रदर्शन किया। अदाकारा के इस बयान को देशद्रोह की श्रेणी में रखते हुए उनके विरुद्ध देशद्रोह व अन्य दंडात्मक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने व पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की।

loksabha election banner

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ता धर्मपुर कोर्टयार्ड के सामने इकट्ठा हुए। यहां कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना को हद में रहने की चेतावनी दी। बंसल ने कहा कि कंगना का बयान निदनीय और दंडनीय है। महारानी लक्ष्मीबाई, तांत्या टोपे, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आ•ाद, राजगुरु, सुखदेव, अशफाकउल्ला, और रामप्रसाद बिस्मिल जैसे सैकड़ो भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान से मिली आजादी को कंगना भीख में मिली बता रही हैं। यह स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का अपमान है। कांग्रेस कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने व उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लेने की मांग करती है।

पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने कहा कि कंगना को इतिहास पढ़ने की जरूरत है। बिना इतिहास को पढ़े ही वे बेतुके बयान दे रही हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस रूही खान, विजय लक्ष्मी सिंह, बेबी जॉन, रेखा शर्मा, रूना खान, सपना पासवान आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि कंगना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती। अंत में सिटी मजिस्ट्रेट का ज्ञापन दिया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नौशाद कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष सैयद वसीम अहमद, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उजैर दिलशाद, शाहिद खान, लटूरीमल अग्रवाल, जियाउद्दीन राही, आनंद बघेल, सभासद राजू पासवान, सागर सिंह तोमर, सोमवीर सिंह, मोहम्मद ताज मेव, सभासद बिजेंद्र सिंह बघेल, मोहम्मद असलम कुरैशी, साबिर अहमद, वसीम खान, अमीरुद्दीन लाला, वसीम मलिक, भूदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.