Move to Jagran APP

अलीगढ़ में कांग्रेस नेता विनोद पांडेय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,तहरीर दी

विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता विनोद पांडेय को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पांडेय वहां धरना पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे थे। विनोद पांडेय ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने पीटा है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 03:58 PM (IST)
अलीगढ़ में कांग्रेस नेता विनोद पांडेय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,तहरीर दी
बुधवार को सुबह 11 बजे देहली गेट थाने पर जाकर धरने पर बैठ जाऊंगा।

अलीगढ़, जेएनएन। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता विनोद पांडेय को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पांडेय वहां धरना पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे थे। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। विनोद पांडेय ने कहा है कि वह पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे तो भाजपा के लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने मुझ पर हमला हुआ है। काफी चोट आईं हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता विनोद पांडेय के साथ मारपीट के मामले में देहलीगेट थाने में तहरीर दी गई है। विनोद पांडेय घटनास्थल के बाहर सड़क पर बैठकर धरना दे रहे थे और न्याय की मांग कर रहे थे, तभी लोगों ने पीट डाला। 

loksabha election banner

पुलिस ने लोगों को हटाया 

दरअसल, हादसे की खबर पाकर कांग्रेस नेता विनोद पांडेय अपने कुछ साथियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पहले फैक्ट्री के मलबे के पास जाकर लोगों से बातचीत कीं। वहां खड़े अधिकारियों से भी हाल लिया। फिर बाहर आकर अचानक सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। न्याय दो के नारे भी लगाए। दो मिनट बाद ही कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। फिर भी नहीं माने और लगातार नारे लगाते रहे। इस पर लोगों ने ऐसे माहौल में भी राजनीति न करने के लिए कहा और फिर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विनोद यहां से जान बचाकर भागने लगे तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े तक फाड़ डाले। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को हटाया।

 न्याय न मिला तो कर लूंगा आत्मदाह : पांडेय 

विनोद पांडेय ने कहा है कि वह पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे तो भाजपा के लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने मुझ पर हमला हुआ है। काफी चोट आईं हैं। एसपी सिटी ने  कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

 महानगर व जिलाध्यक्ष आमने-सामने 

विनोद पांडे का पार्टी से कोई लेना -देना नहीं है। कई दलों के नेताओं के साथ देखे जाते हैं। हमेशा कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश करते हैं। 

- चौ. सुरेंद्र सिह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

 

 जिलाध्यक्ष का अपना बयान हो सकता है। विनोद पांडेय पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता हैं। उनके साथ गलत हुआ है। पार्टी उनके साथ है । इस बारे में सीनियर अधिकारियों से बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। 

-परवेज अहमद, महानगर अध्यक्ष 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.