यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonia Gandhi से ईडी की पूछताछ पर Congress furious, बोले - लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा
ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Sonia Gandhi से ईडी की पूछताछ और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार फिर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि BJP government जांच एजेंसियों की मदद से विपक्ष की आवाज को दबा देना चाहती है।
कांग्रेस ने शुरू की लोकतंत्र बचाने की लड़ाई
District President Santosh Singh Jadou ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई शुरू कर दी है। राहुल गांधी ही हैं, जो इस समय सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार इससे घबराई हुई। इसलिए ईडी के जरिए उनसे और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बार-बार पूछताछ की जा रही है। जनता सरकार की नीतियां से भूखे मरने के कगार पर है। ये लोग देश को बेच रहे है, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
कांग्रेस को खत्म करने की साजिश
छात्र इकाई NSUI के जिला महासचिव Pulkit Pathak ने भाजपा सरकार, ईडी और दिल्ली पुलिस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजघाट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने Rahul Gandhi व अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निवास बीबी को बाल पकड़कर गाड़ी में डाला। ये कैसा लोकतंत्र है, जिसमें कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा।
डरने वाली नहीं कांग्रेस
women's cell की जिलाध्यक्ष जरीना आगा व कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने भी लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कहा, कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, आटा-चावल पर जीएसटी का मुद्दा संसद तक में उठा रही है। सरकार चर्चा करने की बजाय भाग क्यों रही है? कांग्रेस सांसद बहस की मांग उठाते है, तो स्पीकर उन्हे निलंबित कर देते हैं। इन सबसे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है।