मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ते छात्र व डॉक्टर में टकराव, गरमाया माहौल aligarh news
आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात एक जूनियर रेजीडेंट ड्यूटी पर थे तभी जैद शेरवानी मरीज की सिफारिश में पहुंचे।
अलीगढ़ (जेएनएन)। एएमयू के छात्र नेता जैद शेरवानी पर एक बार फिर जेएन मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। जैद ने डॉक्टर पर मरीज की पत्नी के छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। मामले के तूल पकडऩे के आसार हैं। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात एक जूनियर रेजीडेंट ड्यूटी पर थे, तभी जैद शेरवानी मरीज की सिफारिश में पहुंचे। जैद ने डॉक्टर से तल्ख भाषा में कहा कि मरीज को अच्छे से देख लेना। डॉक्टर ने बस इतना ही कहा कि उनके लिए सभी मरीज एक जैसे हैं। सभी को अच्छे से देखते हैं। इसी बात पर जैद ने गाली गलौज कर दी। धमकी भी दी।
रजिस्ट्रार से की शिकायत
इसकी शिकायत प्रॉक्टर कार्यालय व रजिस्ट्रार से कर दी है। कहा है, जैद ने पूर्व में भी एक महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी की थी। कार्रवाई नहीं की तो डॉक्टर हड़ताल पर जाने से गुरेज नही करेंगे। डॉक्टरों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
आरोपों को निराधार बताया
जैद शेरवानी ने आरोपों का निराधार बताया है। कहा है, उनका दोस्त अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी ने बताया कि डॉक्टर उससे छेड़छाड़ करता है। इसी शिकायत पर वे मेडिकल कॉलेज गए थे। डॉक्टर से कहा कि औरतों से बदसलूकी क्यों करते हो तो उसने कहा, तुम्हारा तो मेडिकल में प्रवेश प्रतिबंधित है। तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। पूरे प्रकरण से इंतजामिया को अवगत करा दिया है। मुझे दुबारा से निलंबित कराने की साजिश की जा रही है।