Move to Jagran APP

Preparation for Deepawali Mela : कमिश्नर आज करेंगे पुरानी कलक्ट्रेट में तैयारियों का निरीक्षण Hathras News

दीपावली मेला के लिए पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को अलीगढ़ के मंडलाआयुक्त द्वारा यहां हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पालिका के अधिकारी सुबह ही तैयारियों काे देखने के लिए पहुंच गए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 11:16 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 11:45 AM (IST)
दीपावली मेला के लिए पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

हाथरस, जागरण संवाददाता। दीपावली मेला के लिए पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को अलीगढ़ के मंडलाआयुक्त द्वारा यहां हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पालिका के अधिकारी सुबह ही तैयारियों काे देखने के लिए पहुंच गए।

loksabha election banner

दीपावली मेला को लेकर अधिकारी सतर्क

सरकार गरीबों व छोटे दुकानदारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। दीपावली मेला उन्हीं में से एक है। पहली बार आयोजित हो रहे इस मेला को लेकर जिले के सभी अधिकारी काफी सतर्कता बरत रहे रहे हैं। इन्हीं तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को अलीगढ़ से मंडलायुक्त आ रहे हैं। उनके निरीक्षण की जानकारी मिलने पर पालिका प्रशासन व संबंधित सभी विभाग सक्रिय हो गए हैं। सुबह से ही पालिका में अधिकारी व संबंधित कर्मचारी फाइलों को एकत्रित कर तैयारियों में लगे थे।

28 अक्टूबर से दीपावली तक चलेगा यह मेला

दीपावली मेला प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षा योजना है। यह मेला रेहड़ी, फड़, फेरी वाले व छोटे दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। इसमें कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन सामिग्री, बच्चों के खिलौने, खान-पान की दुकानें लगाई जाएंगी। इसमें खेल, तमाशे, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अायोजन किया जाएगा।

सुरक्षा के व्यापक रहेंगे प्रबंध

मेला में शहर ही नहीं देहात क्षेत्रों से भी ग्राहक पहुंचेंगे। दुकानदारों को जरूरत के अनुसार जगह दी जाएगी। महिलाओं के लिए अलग से मीना बाजार बनाया जाएगा। इसके अलावा रात के समय प्रकाश की भी व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के लिए भी यहां पुलिस व पीएसी को तैनात किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी भी मेला में हो रही गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

इनका कहना है

दीपावली मेला के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शुभारंभ से पहले ही तैयारियाें पूर्ण करा लिया जाएगा। अलीगढ़ से आ रहे मंडलाआयुक्त द्वारा मेला में तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा।

- अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.