Move to Jagran APP

Aligarh News : सीएम योगी हुए सख्‍त, कब्जे में फंसी करोड़ों की शत्रु संपत्ति होगी मुक्त

Aligarh News देश के बंटवारेे के बाद प्रदेश में शत्रु संपत्‍ति पर अवैध तरीके से कब्‍जा कर लिया गया। इन संपत्‍तियों को अब प्रदेश सरकार मुक्‍त कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में अधिकतर संत्‍तियों पर लोगों का कब्‍जा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 12:36 PM (IST)
Aligarh News : सीएम योगी हुए सख्‍त, कब्जे में फंसी करोड़ों की शत्रु संपत्ति होगी मुक्त
जिले में करोड़ों रुपये कीमत की शत्रु संपत्तियों पर दशकों से अतिक्रमण हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : जिले में करोड़ों रुपये कीमत की शत्रु संपत्तियों पर दशकों से अतिक्रमण हैं। इनके अवैध कब्जों से मुक्त होने की अब उम्मीद जगी है। सीएम योगी ने प्रदेश की सभी शत्रु संपत्तियों से कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। जिले में अधिकतर सपंत्तियों पर कब्जे हैं। कब्जा हटने से प्रशासन को भी राजस्व में लाभ होगा। 

loksabha election banner

जिले में 48 संपत्‍ति शत्रु संपत्‍ति

देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए लोगों की संपत्ति को शत्रु संपत्ति नाम दिया गया था। यह सरकारी संपत्ति की तरह प्रयोग होती हैं। मालिकाना हक प्रशासन का होता है। जिले में पदेन उप अभिरक्षक शत्रु संपत्ति के रूप में डीएम होते हैं। यही संरक्षण करते है। जिले में कुल 48 संपत्ति शत्रु संपत्ति हैं। इनमें सबसे अधिक दो दर्जन संपत्ति कोल तहसील में हैं। शहर में ही एक दर्जन शत्रु संपत्ति हैं। अन्य अतरौली, खैर व गभाना तहसील में हैं। अधिकांश संपत्ति बेशकीमती हैं। एक-एक की कीमत करोड़ों में हैं। शहर के पाश इलाकों में भी शत्रु संपत्ति हैं, लेकिन सभी पर अवैध कब्जे हैं। दशकों से लोग इन संपत्ति से लाखों की कमाई कर रहे हैं। कुछ संपत्तियां सह खातेधारकों के कब्जे में हैं। इनमें अधिकांश कृषि की जमीन हैं।

इन क्षेत्रों में शत्रु संपत्ति

हरदुआगंज के विसावनपुर सिल्ला, हरदुआगंज कस्बा, जवां ढैंकुरा, मदारगेट शहर, जवां का वीरपुर छबीलगढ़, अतरौली कोरेह रघुपुरा, गभाना चंडौस, खैर राजपुर, टप्पल गढ़ी सूरजमल, सिविल लाइन कोठी धर्मपुर हाउस, बदरबाग सिविल लाइन, अकराबाद पिलखना, सिविल लाइन बेगपुर, घुडियाबाग देहलीगेट, दोदपुर सिविल लाइन, सासनी गेट सराय शामिल हैं।

इनका कहना है

शत्रु संपत्ति को लेकर प्रशासन सख्त है। किसी भी तरह के अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शासन के आदेश का जिले में पूर्ण पालन होगा।

- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम

इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.