Move to Jagran APP

आसमान में छाए बादल, उमस से राहत दे रही पछुवा Aligarh News

सुबह ठंडी पछुवा से मौसम काफी खुशगवार था। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। सूरज निकला तो सही लेकिन पहले जैसे तपिश नहीं थी। इसके बाद दोपहर तक धूप-छांव का खेल लगा रहा। ठंडी हवा से लोगों को सुकून मिला। लाकडाउन के चलते तमाम लोग घरों में हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 03:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 03:14 PM (IST)
आसमान में छाए बादल, उमस से राहत दे रही पछुवा Aligarh News
सुबह ठंडी पछुवा से मौसम काफी खुशगवार था। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं, इससे कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी छांव। पश्चिमी विक्षोभ से वातावरण में उमस कम हुई है। तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अगले 24 घंटे के भीतर मौसम गरमााने के साथ बूंदाबांदी व बारिश की भी आशंका है। 20 मई तक मौसम ऐसे ही रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने होगा। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 

loksabha election banner

सुबह ठंडी पछुवा से मौसम काफी खुशगवार था

 शुक्रवार सुबह ठंडी पछुवा से मौसम काफी खुशगवार था। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। सूरज निकला तो सही, लेकिन पहले जैसे तपिश नहीं थी। इसके बाद दोपहर तक धूप-छांव का खेल लगा रहा। ठंडी हवा से लोगों को सुकून मिला। लाकडाउन के चलते तमाम लोग घरों में हैं, गर्मी से बच्चे ही नहीं, बड़े भी बेचैन हो उठते हैं। इन दिनों बिजली की आंख-मिचौली भी खूब चल रही है। बहरहाल, बादलों का घेरा घना होता जा रहा है। इससे बारिश के आसार हैं। हालांकि, बारिश के बाद उमस बढ़ सकती है, क्योंकि प्यासी धरती को उतना पानी नहीं मिली, जितना मिलना चाहिए। 

सेहत का रखे ख्याल

चिकित्सकों के अनुसार यह मौसम बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल है। इससे सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, वायरल के साथ त्वचा रोग पनपने की आशंका रहती है। इसलिए खानपान में सावधानी बरतें। ठंडी चीजों से परहेज करें। संतुलित आहार लें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.