Move to Jagran APP

अलीगढ़ में आसमान पर छाए बादल, तापमान में भी आई गिरावट

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है।अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 12:45 PM (IST)
अलीगढ़ में आसमान पर छाए बादल, तापमान में भी आई गिरावट
शनिवार को लोग मार्निंक वाक पर निकले तो आसमान पर छाए बादल देखकर ठिठक गए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज देख बुजुर्ग व बीमार व्‍यक्‍तियों ने मार्निंग वाक से किया परहेज

शनिवार को लोग मार्निंक वाक पर निकले तो आसमान पर छाए बादल देखकर ठिठक गए। बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों ने मार्निंग वाक से परहेज किया। जो लोग मार्निंग वाक पर गए, वे जल्दी लौट आए। इसके बाद भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना भी है।

मौसम में बदलाव से सेहत को खतरा

मौसम में बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, यह मौसम सेहत के लिए नुकसानदायक है। फिजिशियन डा. एसपी सिंह ने बताया कि सर्दी और गर्मी से जुकाम, खांसी, बुखार, निमोनिया का खतरा बना हुआ है। इसलिए शरीर को ढांपने वाले कपड़े पहने। खानपान का ध्यान रखें। ज्यादा तला-भुना न खाएं। डा. सिंह के अनुसार, सर्दी के मौसम में प्यास कम लगती है, ऐसे में लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नतीजतन, इम्युनिटी के साथ पेट सबंधी विकार पैदा होने लगते हैं। इसलिए खूब पानी पीएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.