Move to Jagran APP

Aligarh weather forecast: अलीगढ़ में आंधी के साथ गरज सकते हैं बादल, उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल

Aligarh weather forecast अलीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार से धूल भरी हवा या आंधी के साथ बादल गरजने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के कारण राहत मसहूस होगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 09:41 AM (IST)
Aligarh weather forecast: अलीगढ़ में आंधी के साथ गरज सकते हैं बादल, उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल
Aligarh weather forecast तापमान में गिरावट के कारण राहत मसहूस होगी।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार से धूल भरी हवा या आंधी के साथ बादल गरजने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के कारण राहत मसहूस होगी। ऐसी स्थिति दो से तीन दिन तक रहने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को उमस के साथ भीषण गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड हुआ।

loksabha election banner

दोपहर के समय बाजारों में दिखने लगता है सन्नाटा

 भीषण गर्मी से बुरा हाल है। सुबह से ही गर्मी का आलम शुरू हो जाता है। दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर भी आवागमन कम हो जाता है। कंठ तर करने के लिए शीतल जल की तलाश में पशु- पक्षियों को भी भटकना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसलें भी सूखने लगी हैं। दो दिन छाए बादल भी लोगों को राहत नहीं दिला पाए।मई जून की गर्मी सबसे भयंकर होती है। उसका अहसास मई में ही दिखने लगा है। तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी पड़ रही है। सूर्य की किरणें पड़ते ही गर्मी आलम शुरू हो जाता है। सुबह दस बजे तो गर्म हवाएं चलने लगती हैं। जरूरी कार्य से ही लोग घरों से निकल रहे हैं। दोपहर में 12 बजे के बाद तो आसमान भी आग बरसाने लगता है। लोग घरों से निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर निकल रहे हैं। महिलाएं तो धूप से बचने को छाता या मुंह पर ढाटा का प्रयोग रही हैं।

परेशान हैं इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी

भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्यास लगने लगती है। गला सूखता है ताे निगाहें शीतल जल को तलाश करती हैं। ऐसे में शीतल जल की प्याऊ ही काम आती हैं। धूप में तपते हैंडपंपों से भी उबलता हुआ पानी निकल रहा है। पशु-पक्षियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जल स्त्रोत ही उनका सहारा बने हुए है।

पूर्वानुमान, अधिकतम, न्यूनतम

अलीगढ़

20 मई, 41, 26

21 मई, 40, 26

हाथरस

20 मई, 40, 28

21 मई, 41, 27

मथुरा

20 मई,41,27

21 मई,40,27


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.