क्रिसमस पर रंगबिरंगी रोशनियों से सराबोर हुए चर्च Aligarh News
क्रिसमस पर सोमवार को रंगबिरंगी रोशनी से गिरजाघर जगमगा गए। कौरल सिंगग हुई। मंगलवार को रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होगा।
अलीगढ़ [जेएनएन] : क्रिसमस पर रंगबिरंगी रोशनी से गिरजाघर जगमगा गए। कौरल सिंगग हुई। मंगलवार को रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होगा। केक कटेगा इससे पहले प्रार्थना होगी। बुधवार को चर्चों में विशेष प्रार्थना के बाद बधाई देने का सिलसिला भी चलेगा। जिंगल बैल से गूंजेगे चर्च कंपाउंड गूंजेंगे।
कल सभी चर्चों में प्रार्थना होगी
सुबह बन्नादेवी, घंटाघर, शिशियापाड़ा आदि चर्चों में प्रार्थना होगी। चर्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंसन में प्रभु यीशु के जन्मदिन चर्च में मसीह समाज के लोगों ने सजावट किए। देर शाम रंगबिरंगी रोशनी से डूबे गिरजाघर भव्य दिख रहे थे। यहां फादर हैरल्ड अमिताभ के नेतृत्व में घंटाघर स्थित चर्च कंपाउंड में कौरल सिंगग का आयोजन हुआ। मसीह समाज के रॉवन कुमार किस्ट्रोफर, एके प्रकाश, जूली दत्ता, बर्कत मसीह, रितिक मसीह, ओसमिल्ड चाल्र्स आदि मौजूद थे।
सभी को दी बधाई
बन्नादेवी स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में बुजुर्गों को फादर एसडी गिल ने अपना आशीर्वाद दिया। मसीह समाज के लोगों ने कौरल सिंगिंग किया। इस मौके पर रोहित मसीह, विपिन मैसी, प्रकाश पीटर्स, संजू जॉनसन, हिजगेल सिंह आदि मौजूद थे। रोशनी सेंट मैरी आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, घंटाघर, मिशन कंपाउंड में मसीह समाज के लोगों को एक दूजे को बधाई देने का सिलसिला भी चला। डॉ. मीना मैसी ने कहा कि ईसाई का चित्रकला एक अध्यन किया है।
क्रिसमस को लेकर उत्साह व खुशी
त्याेहार आते ही लोगों के मन और चहरे खिल गए हैं। बाजारों में सभी लोगाें में क्रिसमस को लेकर उत्साह दिखा वहीं दूसरी ओर महानगर की गिफ्ट गैलरियों में क्रिसमस ट्री की खरीदारी भी की गई। उपहार खरीदते हुए भी लोग देखे गए।सभी के चहरों पर खुशी नजर आई।