Move to Jagran APP

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की डेंगू से मौत, पहले वरुण हॉस्पिटल में थे भर्ती Aligarh News

मैनपुरी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्प कुमार जादौन की डेंगू से मौत हो गई। उनका छह दिन से दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ल

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 05:33 PM (IST)
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की डेंगू से मौत, पहले वरुण हॉस्पिटल में थे भर्ती Aligarh News
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की डेंगू से मौत, पहले वरुण हॉस्पिटल में थे भर्ती Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन) : मैनपुरी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्प कुमार जादौन की डेंगू से मौत हो गई। उनका छह दिन से दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह के रिश्तेदार व हाथरस के पूर्व विधायक राजवीर सिंह के समधी डॉ. जादौन का नरौरा के गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

loksabha election banner

अलीगढ़ की विक्रम कॉलोनी में है घर

मूलरूप से जनपद बुलंदशहर के पहासू क्षेत्रांतर्गत गांव फजलपुर के रहने वाले डॉ. पुष्प कुमार जादौन यहां रामघाट रोड स्थित विक्रम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में जनपद मैनपुरी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति थी।

पहले वरुण हॉस्पिटल में थे भर्ती

 परिजनों के अनुसार 19 अक्टूबर को वरुण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगडऩे पर 26 अक्टूबर को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तड़के 4:15 बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में पत्नी अंजू सिंह, एक बेटा और विवाहित बेटी है।  बता दें भाजपा पार्षद नीलेश मित्तल समेत छह डेंगू मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज के तीन वार्ड डेंगू रोगियों से भरे हुए हैं। अन्य निजी अस्पतालों में भी काफी संख्या में डेंगू रोगियों का इलाज चल रहा है।

सीएमओ ने बनाई रणनीति

गुरुवार को सीएमओ डॉ. एमएल अग्र्रवाल के नेतृत्व में हालात से निबटने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई गई। अधिकारियों व चिकित्सकों को जिम्मेदारी बांटी। सीएमओ ने कहा कि डेंगू की पुष्टि केवल एलीजा टेस्ट से हो सकती है, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में ही यह सुविधा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.