Move to Jagran APP

हाथरस मामले में मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक से कहा, किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने देंगे

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिलसिलेवार पूरी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होगी। पीड़ित पक्ष के साथ पूरी सहानुभूति है।पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होगा। न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 03:30 PM (IST)
हाथरस मामले में मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक से कहा, किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने देंगे
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होगी।

हाथरस जेएनएन : उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के चंदपा इलाके में पीड़िता की मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। पूरे मामले के संबंध में सिकंदराराऊ विधान सभा क्षेेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिलसिलेवार पूरी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होगी। 

loksabha election banner
 न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी
वार्ता के बाद विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हुई है। मुख्यमंत्री ने उनसे घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि हम निर्दोष लोगों के साथ हैं, किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित पक्ष के साथ पूरी सहानुभूति है, जो व्यक्ति घटना में दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। सभी लोग धैर्य से काम लें। घटना में पूरी तरह न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी।  पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।  न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी। पीड़िता के परिवार को न्याय मिलेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.