Move to Jagran APP

Aligarh Weatherforecast : मौसम का मिजाज बदला, गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद

मौसम का मिजाज आज कल बदला हुआ है। ठंड के बाद तीन दिन से निरंतर धूप निकल रही है। इससे लोगों का जनजीवन धीरे धीरे पटरी पर आ गया है। गुरुवार को सुबह से ही लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बच्‍चे व वृद्ध छतों पर दिखाई दिए।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:59 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : मौसम का मिजाज बदला, गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद
मौसम का मिजाज आज कल बदला हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज आज कल बदला हुआ है। ठंड के बाद तीन दिन से निरंतर धूप निकल रही है। इससे लोगों का जनजीवन धीरे धीरे पटरी पर आ गया है। गुरुवार को सुबह से ही लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बच्‍चे व वृद्ध छतों पर दिखाई दिए। 

loksabha election banner

गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली व आसपास के जिलों में ठंड बढ़ गई थी। इसका असर अलीगढ़ में भी देखने को मिल रहा था। हालांकि पिछले सप्ताह से यहां मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को तापमान में तो बढ़ोतरी हुई। लेकिन, ठंडी हवाओं से अभी राहत नहीं मिल रही है। सूर्यदेव पौने आठ बजे प्रकट हो गए। सूर्यदेव के निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने टहलते हुए मौसम का आनंद लिया।

धूप से मिली राहत

गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होकर नौ डिग्री पर आ गया। तड़ते हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। बुधवार के मुकाबले कोहरा थोड़ा कम जरूर था। लेकिन, ठंडी हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। रात में भी शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। सुबह करीब आठ बजे सूर्यदेव निकल तो आए। लेकिन, बादलों व हल्के कोहरे की आड़ में छिपे रहे। करीब 10 बजे सूर्यदेव ने पूरी तरह दर्शन दिए, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। इससे पहले सुबह पार्कों में बच्चों, बुजुर्ग व महिलाएं टहलने नजर आए। लोगों ने घर की छतों पर योगा भी किया। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 10 दिनों तक हालात ऐसा ही रहेंगे। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा, आठ बजे के बाद खिली धूप निकली आई। ज्यों-ज्यों दिन बढ़ता रहा धूप गहरी होती गई। इससे ठंड का असर दिन में नहीं रहा। खिली धूप के चलते बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। पार्क आदि में भी बच्चें खेलते हुए नजर आए। आम दिनों की तरह लोगों की दिनचर्या दिखाई दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.