Move to Jagran APP

Chaitra Navratri: नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य ने बताया रामनवमी पर महासंयोग

Chaitra Navratri 2023 बुधवार से हो रही है नवरात्र की शुरुआत। मां दुर्गा की आराधना के लिए मंदिरों में सजावट हो गई है। बाजार में श्रृंगार का सामान खरीदा गया है। नौ दिन चलने वाले दुर्गा पर्व में इस बार कई योग बन रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Tue, 21 Mar 2023 02:24 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 02:24 PM (IST)
Chaitra Navratri: नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य ने बताया रामनवमी पर महासंयोग
Navratri 2023: बुधवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है।

अलीगढ़, जागरण टीम। चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। शहर के प्रमुख नौरंगाबाद देवी मंदिर में देवी के सभी रूपों की प्रतिमाओं की सफाई कर नई पोशाक पहनाई जा रही है। अन्य मंदिरों में भी यही काम अंतिम चरण में है। 30 मार्च को नवमी मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार पूरे नौ दिन की नवरात्र शुभ मानी जाती है।

loksabha election banner

नौका पर आगमन

इस बार मां दुर्गा का आगमन नाव यानी नौका पर हो रहा है। यह भी एक प्रकार का शुभ संकेत है। वैसे तो मां दुर्गा, सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्र के पावन दिनों में धरती पर आते समय उनकी सवारी बदल जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का आगमन नौका पर होगा। नौका पर मां दुर्गा का आगमन बहुत ही शुभ होता है। नौका पर मां के आगमन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्र में विधि-विधान से माता की पूजा करने से भक्तों को हर कार्य में सफलता मिलती है।

इस बार विशेष महासंयोग

आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर बनने वाले विशेष महासंयोग बेहद खास है। 22 मार्च को सूर्योदय के साथ नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी। इस बार चैत्र नवरात्र में तीन सर्वार्थ सिद्धि, योग तीन रवि योग, दो अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य का संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग 23, 27 और 30 मार्च को लगेगा। अमृत सिद्धि योग 27 व 30 मार्च को और रवि योग 24, 26 व 29 मार्च को लगेगा। नवरात्र के अंतिम दिन श्री रामनवमी पर गुरु पुष्य योग का महासंयोग बन रहा है।

नववर्ष पर घर-घर लहराएंगी भगवा पताकाएं

भारतीय नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी है। संस्कार भारती इस पवित्र दिन का शुभारंभ स्थानीय बस स्टैंड के पास गांधी पार्क में सुबह 5:45 बजे भगवान सूर्यदेव को प्रथम किरण के समय जलाभिषेक के साथ करेगी। नववर्ष के स्वागत में प्रत्येक घर-घर रंगोली का आयोजन भी रहेगा।

संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार संस्कार भारती से संबद्ध सभी समितियों के कार्यकर्ता व सभी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जलाभिषेक का कार्यक्रम अपने परिवार के साथ संपन्न करा चंदन तिलक लगा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.