Move to Jagran APP

अलीगढ़ में सीआरएस पोर्टल पर फंसे प्रमाणपत्र

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के सत्यापन की आनलाइन सेवा इन दिनों ठप पड़ी है। विभागीय अफसर भी नहीं बता पा रहे कि ये सेवा कब तक शुरू हो पाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 08:30 PM (IST)
अलीगढ़ में सीआरएस पोर्टल पर फंसे प्रमाणपत्र

जासं, अलीगढ़ : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के सत्यापन की आनलाइन सेवा इन दिनों ठप पड़ी है। विभागीय अफसर भी नहीं बता पा रहे कि ये सेवा कब तक शुरू हो पाएगी। ई-नगर सेवा बंद होने से सैकड़ों प्रमाण पत्र सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सर्विस) पोर्टल पर फंसे हुए हैं। सोमवार को भी आवेदक सेवाभवन में मायूस लौटे।

loksabha election banner

आनलाइन प्रमाण बनाने की यह सेवा 2014 में शुरू हुई थी। फरवरी, 2020 में सीआरएस पोर्टल से ई-नगर सेवा जुड़ने के बाद दिक्कतें शुरू हो गई। बीते साल भी तकनीकी खामी के चलते यह सेवा ठप पड़ गई थी। बताते हैं कि साफ्टवेयर अपडेट न होने से समस्या पैदा हुई है। सीआरएस पोर्टल से ई-नगर सेवा के अलावा नगर निगम की अन्य सेवाएं भी जुड़ी हैं। गृहकर, जल कर, नामांतरण, असेसमेंट की नकल आदि सेवाएं इसमें शामिल हैं। पोर्टल के जरिए प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतिलिपि घर बैठे डाउनलोड की जा सकती हैं। यह सुविधा न मिलने से प्राइवेट नर्सिग होम, हास्पिटल से जारी किए गए बेबी आफ के जन्म प्रमाण पत्र सत्यापित न होने से अपडेट नहीं हो पा रहे। सीआरएस पोर्टल से जुड़ी ई-नगर सेवा को बंद हुए करीब 20 दिन हो चुके हैं। तमाम आवेदन आ चुके हैं, लेकिन बन नहीं सके। जन्म प्रमाण पत्रों के आवेदन की संख्या अधिक है। जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता का कहना है कि दिक्कत लखनऊ स्तर से है। सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही सत्यापन कार्य शुरू हो जाएगा।

दाखिले में परेशानी : बच्चे के पैदा होने पर शुरुआत में बेबी आफ जन्म प्रणाम पत्र मिलता है, जिसमें बच्चे का नाम नहीं होता। नामकरण होने पर दूसरा प्रमाण पत्र बच्चे के नाम के साथ जारी किया जाता है। इसके लिए पुराने प्रणाम पत्र का पोर्टल पर सत्यापन होता है। ई-नगर सेवा बंद होने से यह कार्य नहीं हो पा रहा। स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अपडेट कराना है, जो हो नहीं रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.