शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे वाले सौ कांग्रेसियों पर मुकदमा Aligarh News
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर ङ्क्षसह यादव के स्वागत में पटाखे फोडऩे नारेबाजी करने व शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे वाले 100 कांग्रेसियों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हु
अलीगढ़ जेएनएन: युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर ङ्क्षसह यादव के स्वागत में पटाखे फोडऩे, नारेबाजी करने व शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे वाले 100 कांग्रेसियों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।
नहीं किया शारीरिक दूरी का पालन
खैर रोड स्थित नादा बाइपास के गोमती गार्डन में गुरुवार रात स्वागत समारोह में कांग्रेसियों ने लॉकडाउन उल्लंघन कर नारेबाजी व आतिशबाजी की। समारोह में शारीरिक दूरी के नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ती नजर आई। देर रात स्वागत समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीओ बन्नादेवी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगला कलार चौकी इंचार्ज दीपक नागर की ओर से लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत अज्ञात 100 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।