Move to Jagran APP

CAA Protest : कोरोना वायरस का हवाला देकर पुलिस ने खत्म कराया धरना Aligarh News

नागरिकता सुरक्षा कानून (सीएए) को लेकर शाहजमाल ईदगाह के बाहर चल रहा महिलाओं का धरना पुलिस ने 56 दिन बाद खत्म करा दिया। कोरोना का हवाला देकर महिलाओं को समझाया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 03:41 PM (IST)
CAA Protest : कोरोना वायरस का हवाला देकर पुलिस ने खत्म कराया धरना Aligarh News
CAA Protest : कोरोना वायरस का हवाला देकर पुलिस ने खत्म कराया धरना Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: नागरिकता सुरक्षा कानून (सीएए) को लेकर शाहजमाल ईदगाह के बाहर चल रहा महिलाओं का धरना पुलिस ने 56 दिन बाद खत्म करा दिया। कोरोना का हवाला देकर महिलाओं को समझाया। आश्वासन दिया कि कोरोना का संकट टलते ही धरने पर आ जाना। कई बार नोकझोंक भी हुई, मगर पुलिस ने संयम बनाए रखा। करीब एक घंटे में मोहल्ले के कुछ लोगों के सहयोग से धरना हट गया। आसपास की भीड़ को हटाने में पुलिस को तीन घंटे लगे। शाहजमाल भी लॉकडाउन है।

loksabha election banner

धरने पर बैठीं थी महिलाएं

महिलाएं 29 जनवरी से धरने पर थीं। अधिकारियों के समझाने का भी उन पर असर नहीं हुआ था। कोरोना को लेकर हुआ जनता कफ्र्यू का भी महिलाओं ने समर्थन नहीं किया। कह दिया था कि यहीं दम तोड़ देंगी, हटेंगी नहीं। कोरोना का खतरा बढ़ते देख शहर में लॉकडाउन किया गया तो धरने में भीड़ और बढ़ गई। मंगलवार सुबह जब दिल्ली के शाहीनबाग का धरना हटा तो करीब 10 पुलिस ने धरने में जाकर महिलाओं से बातचीत की। शहर मुफ्ती से भी कुछ लोग मिलने गए, जिन्होंने पुलिस के साथ महिलाओं को समझाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि कोरोना का संकट टल जाए तो दोबारा धरना शुरू कर देना। इसके बाद धरनास्थल पर रखे तख्त हटाने शुरू कर दिए। महिलाएं नोकझोंक करने लगीं। एक गुट धरने को जारी रखने पर अड़ा था, दूसरा पुलिस के साथ था। पुलिस की बात मानी और 11 बजे धरनास्थल से सभी महिलाओं को हटा दिया। धरनास्थल के आसपास पुरुषों की भीड़ थी। पुलिस ने उन्हें फटकारकर हटाया। कुछ समय बाद एडीएम सिटी राकेश मालपाणि आ गए। पुलिस लोगों को समझाकर हटाती रही। दोपहर एक बजे भीड़ हट पाई। 

पुलिस ने जमाया डेरा

जब लोग हट गए तो धरनास्थल पर पुलिस ने डेरा जमा लिया। टेंट व तिरपाल अभी नहीं हटाए गए हैं। नोकझोंक के दौरान महिलाएं हट नहीं रही थीं तो पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि आपके टेंट की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

समाप्त कराया धरना

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि शाहजमाल ईदगाह के बाहर धरना समाप्त करा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील है कि घरों में ही रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.