Move to Jagran APP

CAA: भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय अलीगढ़ से एटा जेल में शिफ्ट,ये है वजह Aligarh News

जानलेवा हमले में आरोपित भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर रात में ही दो बजे जेल भेज दिया था। जिले में पहली बार हुई इस कार्रवाई से हर कोई हैरान है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 04:29 PM (IST)
CAA: भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय अलीगढ़ से एटा जेल में शिफ्ट,ये है वजह Aligarh News
CAA: भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय अलीगढ़ से एटा जेल में शिफ्ट,ये है वजह Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: जानलेवा हमले में आरोपित भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर रात में ही दो बजे जेल भेज दिया था। जिले में पहली बार हुई इस कार्रवाई से हर कोई हैरान है। गुरुवार सुबह लोगों को इसकी खबर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से हुई। गिरफ्तारी से भाजपाइयों में आक्रोश है। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि पूरा प्रकरण मुख्यमंत्री के संज्ञान में है, वह इसकी समीक्षा कर रहे हैं। शहर के माहौल को देखते हुए विनय को एटा जेल शिफ्ट किया गया है। दो कंपनी आरएएफ भी बुला ली गई है। रात में ही दूसरे पक्ष से गिरफ्तार पांच लोगों को भी पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। इन युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में ऊपरकोट के बाजार बंद रहे।

loksabha election banner

यह है मामला

शहर के सबसे संवेदनशील ऊपरकोट पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर 23 फरवरी को महिलाओं के धरने के दौरान बवाल हो गया था। इसके कुछ देर बाद ही ऊपरकोट से सटे बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव हुआ। इसमें गोली लगने से यहीं का मोहम्मद तारिक घायल हो गया। तारिक का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वह वेंटीलेटर पर है। तारिक के बड़े भाई शारिक ने भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को दिनभर तारिक के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाएं फैलीं। इससे बाबरी मंडी में तनाव बढऩे लगा तो पुलिस भी सक्रिय हो गई।

पुलिस ने रात में भेजा था जेल

रात एक बजे एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने विनय को क्वार्सी क्षेत्र में सुरेंद्र नगर स्थित केशव वाटिका के पास से गिरफ्तार कर लिया। रात में ही रिमांड मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के सामने उनके आवास पर पेश किया गया। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद रात दो बजे जेलर प्रमोद कुमार सिंह की मौजूदगी में विनय को जेल में दाखिल किया गया।

बवाल के आरोपितों को भी जेल

रात में ही कोतवाली इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार सिंह ने 23 फरवरी को ऊपरकोट पर पुलिस पर पथराव, फायङ्क्षरग करने के आरोप में फईमउद्दीन निवासी रंगरेजान चौक घास की मंडी, मुस्तकीम उर्फ नूर अहमद निवासी मोहम्मद अली रोड, साबिर उर्फ मिलन निवासी पुलकंजजरान, इमरान निवासी कलवारी भुजपुरा, अनवार निवासी एसके लॉज को गिरफ्तार किया गया। इन्हें गुरुवार सुबह जेल भेजा।

विनय की गिरफ्तारी का सीएम ने लिया संज्ञान : ऊर्जा मंत्री

बिजली विभाग की समीक्षा के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय को जेल भेजने पर कहा कि पूरा प्रकरण मुख्यमंत्री की जानकारी में है, वे इसकी मॉनिटङ्क्षरग कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है, इससे खिलवाड़ नहीं होने देंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

एक नजर में अहम बातें

बुधवार रात रात एक बजे सुरेंद्र नगर मेें किया गया गिरफ्तार

- रात दो बजे सीजेएम के सामने उनके आवास पर पेश किया

- जेलर की मौजूदगी में पुलिस ने जेल में किया दाखिल

- गुरुवार शाम 4:30 बजे अलीगढ़ से एटा जेल किया गया शिफ्ट

- घायल तारिक ने लिया था विनय का नाम, ठोस सबूत पर  कार्रवाई

- भारतीय जनता युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष रहा है विनय

- 23 फरवरी को हुए बवाल के बाद हटा लिया था विनय का गनर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.