Move to Jagran APP

Executive constituted : भट्ठा एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष बने बंटी चौधरी Aligarh news

इगलास भट्ठा एसोसिएशन की बैठक रविवार को तेहरा मूंज स्थित मदन ईंट उद्योग पर हुई। जिसमें बंटी चौधरी को पुन अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष जगवीर सिंह पिंटू चौधरी महामंत्री वीरेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष उमाकांत अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य प्रेम शंकर उपाध्याय पिंटू चौधरी मई मिंटू चौधरी प्रदीप चौधरी को चुना गया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 01:45 PM (IST)
सर्वसम्मति से बंटी चौधरी को पुन: अध्यक्ष चुना गया।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास भट्ठा एसोसिएशन की बैठक रविवार को तेहरा मूंज स्थित मदन ईंट उद्योग पर हुई। जिसमें तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से बंटी चौधरी को पुन: अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष जगवीर सिंह, पिंटू चौधरी, महामंत्री वीरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष उमाकांत अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य प्रेम शंकर उपाध्याय, पिंटू चौधरी मई, मिंटू चौधरी, प्रदीप चौधरी को चुना गया। भट्ठा संचालकों ने नवगठित कार्यकारणी को बधाई देते हुए स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता चौ. बलवीर सिंह व संचालन मुकेश चौधरी ने किया। इस मौके पर राहुल गोयल, सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार, संजय माहेश्वरी, राजाबाबू, राधाबल्लभ चौधरी, हिमांशु अग्रवाल, बबलू चौधरी, नेत्रपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। 

loksabha election banner

शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने मुकेश शर्मा

माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक सम्मेलन में जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें स्थानीय शिवदान सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष, ऋषेंद्र कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, जिला संयुक्त मंत्री मेजर योगेंद्र सिंह को निर्विरोध चुना गया। यह जानकारी प्रधानाचार्य केपी सिंह ने दी। वहीं इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.