Move to Jagran APP

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली बोले, मायावती के शासन को याद करते हैं लोग Aligarh News

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली ने सूबे में हो रही ताबड़तोड़ वारदातों पर योगी सरकार को घेरा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 07:06 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 02:53 PM (IST)
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली बोले, मायावती के शासन को याद  करते हैं लोग Aligarh News
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली बोले, मायावती के शासन को याद करते हैं लोग Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली ने सूबे में हो रही ताबड़तोड़ वारदातों पर योगी सरकार को घेरा। अफसरों को निरंकुश व सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा, मायावती सरकार ने अपराधों व अफसरों पर जो शिकंजा कसा था, उसे लोग आज भी याद करते हैैं। सोमवार को यहां स्वर्ण जयंती नगर में गुरुकृपा अपार्टमेंट स्थित बसपा के कैंप कार्यालय में एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने यह बात कही। संगठन की सक्रियता के लिए दो-दो पदाधिकारियों से अलग-अलग बात की। चारों जिलों के अध्यक्षों को अलीगढ़-आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने सेक्टर व बूथ स्तर पर काम करने के निर्देश दिए।
 बसपा शासन में सबसे बेहतर कानून व्यवस्था थी 
प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, बसपा शासन में सबसे बेहतर कानून व्यवस्था थी। बड़े से बड़े अपराधी जेल भेजे गए। रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराए गए। सड़कों के साथ नए क्षेत्र में भी विकास कार्य कराए गए। कार्यकर्ता यही उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। अध्यक्षता अलीगढ़ जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने की। बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज ङ्क्षसह, अशोक ङ्क्षसह, रणबीर ङ्क्षसह कश्यप, महेश चौधरी, बिजेंद्र ङ्क्षसह विक्रम, अरङ्क्षवद आदित्य, महेश बाबू कुशवाह, केसी निराला, दीपक पेंटर, सेक्टर प्रभारी सुरेश गौतम, रोशनलाल माहौर, देवेंद्र ङ्क्षसह राना, डॉ. पहल ङ्क्षसह, दिनेश बघेल, शिवकांत शर्मा, मोहम्मद रिजवान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.