Move to Jagran APP

बसपा से अलीगढ़ के मेयर बोले, भाजपा पार्षदों संग सदन चलाना चुनौती से कम नहीं

नगर निगम चुनाव में पहली बार भाजपा का तिलस्म तोड़कर बसपा से मेयर चुने गए मोहम्मद फुरकान का कहना है कि भाजपा पाषर्दो के संग सदन चलाना चुनौतीपूर्ण है।

By Edited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 05:10 PM (IST)
बसपा से अलीगढ़ के मेयर बोले, भाजपा पार्षदों संग सदन चलाना चुनौती से कम नहीं
बसपा से अलीगढ़ के मेयर बोले, भाजपा पार्षदों संग सदन चलाना चुनौती से कम नहीं

अलीगढ़ (जेएनएन)। नगर निगम चुनाव में पहली बार भाजपा का तिलस्म तोड़कर बसपा से मेयर चुने गए मोहम्मद फुरकान के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया। चुनाव से पहले उन्होंने शहर को चमकाने से लेकर तमाम वादे किए थे। एक साल में ऐसा कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया, जिसे उपलब्धि में शामिल किया जा सके। सफाई, जलभराव, जाम, अतिक्रमण, साफ पानी जैसी समस्याओं से लोग आज भी जूझ रहे हैं। इस पर मेयर फुरकान से बात हुई। आप भी जानिए हकीकत...

loksabha election banner

जनता से जो वादे  किए थे क्या पूरे हुए?
जवाब : काफी हद तक कामयाब हुआ हूं। नगर निगम में स्टाफ की कमी है। इस कारण दिक्कत हो रही है। उप नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों का तबादला हो गया, लेकिन उनकी जगह नियुक्ति नहीं हुई। पिछले दिनों आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भी यह समस्या रखी थी। शहर की 15 लाख आबादी पर महज 2100 सफाई कर्मचारी हैं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार है, आप बसपा के मेयर हैं। कामकाज पर इसका असर पड़ा।
जवाब : बिल्कुल, सही बात है। सरकार का असर पड़ता है। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के पार्षदों को साथ  लेकर सदन चला रहा हूं। किसी चुनौती से कम नहीं है। सभी मेरे साथ हैं।

शहर को सफाई में नंबर एक बनाने का वादा किया था, क्या हुआ?
जवाब : सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। मैंने भी झाडू चलाई आगे भी इस पर काम करेंगे। नालों की सफाई कराई गई है।

जर्जर पाइप लाइन बदलवाने का क्या हुआ? घरों में गंदा पानी आ रहा है।
जवाब : नौरंगाबाद छावनी, डोरी नगर, संगम विहार, लोधी विहार, शाहजमाल, सुरक्षा विहार, मानिक चौक में नई पाइप लाइन डाली गई है। कुछ इलाकों में पुरानी लाइन बदली गई है।
नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म कराने का भी वादा किया था।

जवाब : काफी लगाम लगी है। एक इंस्पेक्टर इस मामले में निलंबित भी हुआ है। दूसरों पर भी असर हुआ है।

पशुपालन व डेयरी के लिए अलग जोन बनाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।
जवाब : प्रशासन की मदद से डेयरियों को शहर से बाहर करना है। नोटिस भी जारी किए गए हैं।
शहर को अतिक्रमण मुक्त व बदबू खत्म कराने के वादे पर क्या हुआ?

जवाब : अतिक्रमण हटाने का अभियान तो जिला प्रशासन की मदद से चल ही रहा है। बदबू तभी खत्म होगी, जब नगर निगम का स्लॉटर हाउस चालू होगा। इसके लिए सरकार को कई बार लिखा है।

नगर आयुक्त से व्यक्तिगत विवाद नहीं
मेयर ने कहा कि मैं काम को जिस तेजी से कराना चाहता हूं, वैसा हो नहीं पा रहा। पब्लिक मेरे पास आए और काम न हो तो ठीक नहीं लगता। नगर आयुक्त से मेरा कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। काम को लेकर अक्सर उनसे बात होती है। पिछले करीब डेढ़ -दो माह से हम एक साथ नहीं बैठे हैं। जल्द बैठक कर रणनीति बनाएंगे।

पीएम के कार्यक्रम में जाने से पार्टी ने नहीं रोका
मेयर को दो ऐसे कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इनमें फुरकान शामिल नहीं हुए। इस पर उनका कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण नहीं जा सके थे। पार्टी ने नहीं रोका था। सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल भी हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.