Move to Jagran APP

बसपा में जान फूंकने की कोशिश, याद दिलाई जा रही जिम्मेदारी Aligarh News

पंचायत चुनाव निकट आते ही बसपा के दिग्गज नेता अलीगढ़ के संगठन में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं। बसपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर संगठनात्मक कार्रवाई के बाद संगठन काफी कमजोर माना जा रहा है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:43 AM (IST)
बसपा में जान फूंकने की कोशिश, याद दिलाई जा रही जिम्मेदारी Aligarh News
बसपा के दिग्गज नेता अलीगढ़ के संगठन में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  पंचायत चुनाव निकट आते ही बसपा के दिग्गज नेता अलीगढ़ के संगठन में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं। बसपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर संगठनात्मक कार्रवाई के बाद संगठन काफी कमजोर माना जा रहा है। स्थानीय कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इस हालत में कार्यकर्ताओं का मनोबल बड़ाना और चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए तैयार करना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस कवायद के बीच  बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व कई मंडलों के सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अलीगढ़ आकर बात की। मंडलीय समीक्षा बैठक में संगठन के लिए काम करने का संदेश दिया। 

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 बैठक में मंडलीय बैठक में मुख्‍य अतिथि ने मुनकाद अली ने कहा कि  बेरोजगारी, भुखमरी और बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था से देश बदहाल है। व्यापार व काम-धंधे चौपट हुए पड़े हैं। नौकरीपेशा वर्ग के वेतन भत्तों से लगातार कटौती की जा रही है। इससे जनमानस में भाजपा सरकार के प्रति बेहद नाराजगी और गुस्सा है। बसपा कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्‍य अतिथि ने  कहा कि जनता के सामने भाजपा की कलई खुल चुकी है। इस सरकार के पास कोई सोच नहीं। केवल ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे गरमाती रहती है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ने का मन बना चुकी है।

येे  हुए शामिल  

विशिष्ट अतिथि आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज की जिला कमेटियों के पदाधिकारी पूरी मेहनत व ईमानदारी से बूथ तक अपने संगठन को दुरुस्त करने का कार्य करें। आगामी समय बहुजन समाज पार्टी का है। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जुट जाएं। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि को बुद्ध प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। रतनदीप ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाअों को भ्रमित करने व अपनी पार्टी का झंडा थमाने के अलावा कुछ नहीं किया है। महंगाई और बेरोजगारी ने रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में कोई बड़ी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। संचालन अशोक सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर महेश बाबू कुशवाह, रणवीर कश्यप, महेश चौधरी विजेंद्र सिंह विक्रम, तिलक राज यादव, शिव कुमार शास्त्री, गजराज विमल, अशोक प्रजापति, जसवंत सांवरिया ने विचार रखे। अंत में दूसरी पार्टियां छोड़कर आए काफी लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव,कासगंज जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, एटा जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर, अर्जुन स्वामी, संदीप पाटिल, डाॅ. पहल सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.