दुल्हन पक्ष से मारपीट, लूट का भी आरोप
अलीगढ़ : गौमत स्थित मैरिज होम में शादी के दौरान दुल्हन पक्ष से मारपीट कर लूट का मामला प्रका
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 01:08 AM (IST)
अलीगढ़ : गौमत स्थित मैरिज होम में शादी के दौरान दुल्हन पक्ष से मारपीट कर लूट का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को गौमत स्थित मैरिज होम में गौमत निवासी लाल सिंह की पु़त्री की शादी थी। दुल्हन की विदाई के कुछ देर बाद ही कुछ लोगों ने आकर मारपीट कर दी। परिजन समझ पाते आरोपी भाग गए। रात होने के कारण परिजन मैरिज होम में सो गए। शनिवार की सुबह परिजन घर जाने के लिए सामान एकत्रित कर रहे थे तभी आधा दर्जन लोग फिर आ गये और मारपीट करने लगे। आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं के ज्वेलरी और नगदी भी छीन ली। शिकायत पर एक युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी खैर अर्पित कपूर ने बताया कि जाच में घटना सही होने पर पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें