Move to Jagran APP

उड़न खटोला से दुल्हन गई ससुराल

अलीगढ़ : छर्रा के गांव नगला मोहन में हुई शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर सें वि

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 02:32 PM (IST)
उड़न खटोला से दुल्हन गई ससुराल
उड़न खटोला से दुल्हन गई ससुराल

अलीगढ़ : छर्रा के गांव नगला मोहन में हुई शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर सें विदा कराकर ले गया। गांव में पहली बार आए हेलिकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

loksabha election banner

दादों क्षेत्र के गांव नगला रोशन निवासी पूर्व विधायक स्व. चौधरी तिलक सिंह यादव के नाती एवं सदस्य जिला पंचायत कुंवर रजनेश यादव के पुत्र अक्षय यादव की बारात रविवार को छर्रा के गांव नगला मोहन में आई थी। नगला मोहन की प्रधान प्रेमवती यादव पत्‍‌नी सत्यपाल सिंह यादव की पुत्री नीतू यादव के साथ हुई। शादी में नव नियुक्त एमएलसी व पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री भरत सिंह राजपूत सहित तमाम राजनीतिक एवं गणमान्य लोगों ने समारोह में शिरकत की। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद दिया। कार्यक्त्रम के दौरान रात में बारातियों व वधु पक्ष के लोगों ने शादी की रस्मों के साथ रगारंग कार्यक्त्रम का भी आनंद लिया। सोमवार को सात फेरों की रस्म के बाद दुल्हन की विदाई का समय आया तो गांव के ऊपर हेलीकाप्टर आता देख महिला, पुरुष व बच्चे दुल्हन के घर के पास बने हेलीपेड की ओर दौड़ पड़े। हेलीपैड पर गुड़गाव की ओला कंपनी के उड़न खटोला उतर गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगो ने अत्यंत खुशी के माहौल में नम आखों से बेटी को दूल्हे के साथ हेलीकॉप्टर में विदा किया। इस मौके पर दूल्हा व दुल्हन की खुशी का कोई ठिकाना नही था। इस दौरान हेलीपैड के आसपास सुरक्षा की दृष्टि ओला कंपनी के कर्मचारियों के साथ फायर बिग्रेड एवं थाना छर्रा कोतवाली निरीक्षक शत्रुघ्न उपाध्याय मय पुलिस बल के मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.